Page Loader
अपनी पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका
वनडे की पिछली 10 पारियों में शनाका ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@dasunshanaka1)

अपनी पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका

Jun 30, 2023
10:56 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 में सुपर-6 के दूसरे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 21 रन से पटखनी दी। मुकाबले में धनंजय डी सिल्वा ने 93 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 20 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए। शनाका इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने वनडे की पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक तक नहीं लगाया है। पिछली 10 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 31 रन रहा है।

प्रदर्शन

शनाका ने आखिरी बार भारत के खिलाफ लगाया था शतक

शनाका ने 10 जनवरी, 2023 को गुवाहाटी में भारत के खिलाफ 108* रन बनाए थे। इसके बाद उनका खराब दौर शुरू हुआ। उन्होंने भारत के खिलाफ अगले दो मुकाबलों में 2 और 11 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 0 और 31 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 17 और 23 रन बनाए थे। इसके बाद UAE के खिलाफ उन्होंने 1 रन और आयरलैंड के खिलाफ 5 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल सके थे।