NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    6 जनवरी को खेला जाएगा पहला वनडे (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 05, 2024
    05:27 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच 6 जनवरी को पहला वनडे मैच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

    वनडे विश्व कप 2023 में अपने खराब अभियान के बाद श्रीलंकाई टीम सीरीज की सकारात्मक शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

    जिम्बाब्वे अपने प्रदर्शन से विपक्षी टीम को चौंकाने का प्रयास करेगी।

    आइए इस मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातों के बारे में जानते हैं।

    जिम्बाब्वे

    ऐसी हो सकती है जिम्बाब्वे की टीम 

    जिम्बाब्वे ने हाल ही में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 0-2 से शिकस्त मिली थी। क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम पिछली गलतियों से सुधार करने का प्रयास करेगी।

    अनुभवी सिकंदर रजा अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे।

    संभावित एकादश: रयान बर्ल, क्रेग एर्विन (कप्तान), क्लाइव मदांडे, तिनशे कामुनहुकामवे, ल्यूक जोंगवे, सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुंबा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और टोनी मोनुंगा।

    श्रीलंका

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है श्रीलंकाई टीम 

    श्रीलंकाई ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा की वापसी हुई है। वह चोट के कारण विश्व कप में नहीं खेले थे। वह जुलाई 2023 के बाद से कोई वनडे नहीं खेले हैं।

    20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालागे भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

    संभावित एकादश: चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, वनिंदु हसरंगा, अविष्का फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, दासुन शनाका, महेश तीक्षाना।

    हेड-टू-हेड

    जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा रहा है भारी

    जिम्बाब्वे और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक 61 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से श्रीलंकाई टीम ने 47 में जीत दर्ज की है।

    इसके अलावा जिम्बाब्वे को सिर्फ 12 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

    श्रीलंकाई जमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 16 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से मेजबान टीम ने 12 बार और मेहमान टीम ने 4 बार बाजी मारी है।

    प्रदर्शन

    इन खिलाड़ियों से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद 

    रजा के नाम वनडे में 36.99 की औसत से 4,143 रन हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतक और 21 अर्धशतक बनाए हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 14 मैचों में 38.11 की औसत से 343 रन बनाए हैं।

    कप्तान एर्विन ने 4 शतक और 19 अर्द्धशतक की मदद से और 33.27 के औसत से 3,294 वनडे रन बनाए हैं।

    निसांका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 वनडे में 82.33 की औसत से 247 रन बनाए।

    ड्रीम 11

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: कुसल मेंडिस (उपकप्तान) और सदीरा समरविक्रमा।

    बल्लेबाज: पथुम निसांका, क्रेग एर्विन, रयान बर्ल और चरित असलंका।

    ऑलराउंडर्स: सिकंदर रजा (कप्तान) और वनिंदू हसरंगा।

    गेंदबाज: दुष्मंता चमीरा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

    जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच होने वाला यह मैच 6 जनवरी (शनिवार) को कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से फैन कोड ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: खराब प्रदर्शन के बीच श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा का इस्तीफा वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप पर प्रदूषण का साया, बांग्लादेश के बाद श्रीलंका ने भी रद्द किया अभ्यास सत्र वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023, श्रीलंका और बांग्लादेश: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे विश्व कप 2023

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे बनाम ओमान: ब्लेसिंग मुजरबानी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े ओमान क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम ओमान: तेंदई चतारा ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: श्रीलंका समेत अन्य टीमों के लिए क्या है क्वालीफाई करने के समीकरण? श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने 9 विकेट से हासिल की जीत, न्यूजीलैंड का 2-1 से सीरीज पर कब्जा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर मोहम्मद शमी
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: मोहम्मद सिराज ने तीसरी बार झटका 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े  मोहम्मद सिराज
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की पारी 55 रन पर सिमटी, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 6 विकेट  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: यशस्वी जायसवाल सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025