NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जिम्बाब्वे ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    जिम्बाब्वे ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है (तस्वीर: एक्स/ @OfficialSLC)

    जिम्बाब्वे ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 16, 2024
    10:37 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया।

    टी-20 क्रिकेट में उन्होंने पहली बार श्रीलंका को हराया है। आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और उन्होंने 1 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 173 रन बनाए थे। ल्यूक जोंग्वे की पारी ने जिम्बाब्वे को जीत दिलाई।

    लेखा जोखा

    मैच का लेखा-जोखा

    जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और एक समय श्रीलंका के 4 बल्लेबाज 27 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

    इसके बाद चरिथ असलंका (69) और एंजेलो मैथ्यूज (66) की शानदार पारियों के दम पर उन्होंने 173 रन बनाए।

    जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन क्रेग एर्विन (70) ने बनाए। जोंग्वे (25) और क्लाइव मदांडे (15) ने 14 गेंद में 35 रन जोड़कर जिम्बाब्वे को जीत दिला दी।

    अर्धशतक

    चरिथ असलंका ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक लगाया 

    असलंका ने मैच में 39 गेंद का सामना करते हुए 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 176.92 की रही।

    यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवा अर्धशतक है। उन्होंने श्रीलंका की सरजमीं पर अपना पहला अर्धशतक लगाया।

    श्रीलंका के लिए इस खिलाड़ी ने अब तक 39 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 39 पारियों में 25.94 की औसत और 124.21 की स्ट्राइक रेट से 908 रन बनाए हैं।

    रन

    मैथ्यूज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया 

    श्रीलंका के पूर्व कप्तान मैथ्यूज ने मैच में 51 गेंद का सामना करते हुए 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 129.41 की रही।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में यह उनका छठा अर्धशतक है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अब तक 80 मैच खेले हैं और इसकी 65 पारियों में 27.39 की औसत से 1,260 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 118.42 की रही है।

    वह 19 बार नाबाद भी रहे हैं।

    पारी

    क्रेग एर्विन ने बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर

    एर्विन ने जिम्बाब्वे के लिए 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इस खिलाड़ी ने 54 गेंद का सामना किया और 6 चौके के साथ 2 छक्के भी लगाए।

    उनकी स्ट्राइक रेट 129.63 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक है।

    उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए अब तक 67 मुकाबले खेले हैं और इसकी 66 पारियों में 23.04 की औसत से 1,429 रन बनाए हैं। वह 5 बार नाबाद भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टाइम आउट विवाद: एंजेलो मैथ्यूज के भाई ने शाकिब को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा एंजेलो मैथ्यूज
    विश्व कप 2023, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप इतिहास में श्रीलंका को मिली है सर्वाधिक हार, जानिए अन्य टीमों का हाल वनडे विश्व कप 2023
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान आयरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टी-20 में 3 भारतीय बल्लेबाज हुए रन आउट, दूसरी बार हुआ ऐसा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    युगांडा ने पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को दी मात सिकंदर रजा

    टी-20 क्रिकेट

    डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: केन विलियमसन ने जड़ा अर्धशतक, पूरे किए 2,500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: अब्बास अफरीदी की डेब्यू टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली बन सकते हैं टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: कौन है ध्रुव जुरेल, जिन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका?  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025