NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के अर्धशतक से मजबूत हुई श्रीलंका, ऐसा रहा पहला दिन
    खेलकूद

    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के अर्धशतक से मजबूत हुई श्रीलंका, ऐसा रहा पहला दिन

    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के अर्धशतक से मजबूत हुई श्रीलंका, ऐसा रहा पहला दिन
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 24, 2022, 05:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के अर्धशतक से मजबूत हुई श्रीलंका, ऐसा रहा पहला दिन
    लगातार जारी है चंदीमल का शानदार प्रदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@TheRealPCB)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल की समाप्ति होने तक श्रीलंका अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने छह विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक निरोशन डिकवेला (42*) और दुनिथ वेल्लालागे (6*) क्रीज पर बने हुए हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा पहले दिन का खेल।

    श्रीलंका ने की शानदार शुरुआत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की थी। श्रीलंका ने अपना पहला विकेट 92 रनों के स्कोर पर गंवाया था। ओपनिंग करते हुए और ओसादा फर्नांडो ने तेजी से रन बनाए। फर्नांडो ने 70 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने लगभग रन रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए थे।

    चंदीमल और मैथ्यूज ने की 75 रनों की साझेदारी

    पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका ने दो और विकेट जल्दी गंवाए। कुशल मेंडिस तीन रन बनाकर रन आउट हुए। 120 रनों के कुल योग पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने भी पवेलियन लौट चुके थे। करुणारत्ने ने 40 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके बाद दिनेश चंदीमल और एंजेलो मैथ्यूज ने चौथे विकेट के लिए 75 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 42 रन बनाने के बाद मैथ्यूज आउट हुए और इस साझेदारी का अंत हुआ।

    चंदीमल ने खेली और एक बेहतरीन पारी

    प्रचंड फॉर्म में चल रहे दिनेश चंदीमल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। मैथ्यूज के साथ साझेदारी के बाद चंदीमल ने धनंजया डिसिल्वा के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की थी। एक और शतक की ओर से तेजी से बढ़ रहे चंदीमल ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। उन्होंने 80 रनों की पारी खेली जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे।

    ऐसी रही है पाकिस्तान की गेंदबाजी

    पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज सबसे सफल रहे और उन्होंने अब तक दो विकेट लिए हैं। नवाज ने 17 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 71 रन खर्च किए। नसीम शाह, नौमान अली और यासिर शाह को एक-एक विकेट मिले हैं। हसन अली ने अब तक 12 ओवर फेंके हैं और एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। आगा सलमान छह ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दिनेश चांदीमल
    दिमुथ करुणारत्ने

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा थार और XUV300 को अपडेट करेगी कंपनी, नए इंजन के साथ टेस्टिंग शुरू   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    UK: 9 साल के बच्चे को बगीचे में मिला दूसरे विश्व युद्ध का बिना फटा ग्रेनेड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन शाहरुख खान
    ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के अपमान के लिए नेटफ्लिक्स को नोटिस, जानिए मामला नेटफ्लिक्स

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को दी मात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे में टी-20 से भी खराब खेली श्रीलंका टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी सिपले ने पहली बार वनडे में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चमिका करुणारत्ने ने किया वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    दिनेश चांदीमल

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दिनेश चांदीमल ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    06 दिसंबर से खेला जाएगा 'लंका प्रीमियर लीग' का तीसरा सीजन क्रिकेट समाचार
    दिनेश चांदीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 में चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए किशन क्रिकेट समाचार

    दिमुथ करुणारत्ने

    दिमुथ करुणारत्ने ने श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, तीसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दिमुथ करुणारत्ने एशिया के बाहर सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बने श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाए 580 रन, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स   श्रीलंका क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023