Page Loader
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड: दिलशान मदुशंका ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े
दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट अपने नाम किए (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड: दिलशान मदुशंका ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े

Jul 09, 2023
07:36 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 128 रनों से हरा दिया। मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 2.60 की इकॉनमी से 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने विक्रमजीत सिंह (13) को चरिथ असलंका के हाथों कैच आउट कराया। वहीं वेस्ले बर्रेसी (0) को बोल्ड और नोआ क्रॉस (7) को LBW आउट किया।

प्रदर्शन

दिलशान ने भारत के खिलाफ किया था डेब्यू

10 जनवरी, 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले दिलशान ने अपने करियर में 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 6 पारियों में उन्होंने 22.1 की औसत और 5.02 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 विकेट लेना रहा है। 2 जुलाई, 2023 को जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया था। दिलशान ने 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 9.83 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए हैं।