Loading...
श्रीलंका बनाम भारत: साई सुदर्शन की जगह पर इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सरफराज को मिल सकता है मौका (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

श्रीलंका बनाम भारत: साई सुदर्शन की जगह पर इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Aug 08, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेलनी है। श्रीलंका दौरे की इस अहम सीरीज से साई सुदर्शन भी बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सलेंस (COE) में सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं। इस बीच उन विकल्पों पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें सुदर्शन की जगह पर मौका मिल सकता है।

#1 

सरफराज खान 

सुदर्शन की जगह पर सरफराज खान के चुने जाने की प्रबल संभावना है। वह दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की टीम में चुने गए हैं।

सरफराज ने 62 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं।

इसकी 92 पारियों में लगभग 65 की औसत से 5,114 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 17 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 301* रन रहा है।

वह भारतीय टेस्ट टीम से 6 मैचों में 371 रन बना चुके हैं।

#2 

शेख रशीद 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के शेख रशीद को भी मौका मिल सकता है। उन्होंने अब तक भारतीय टीम में कभी नहीं चुना गया है।

21 साल के रशीद आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के युवा बल्लेबाज हैं।

रशीद ने अब तक 29 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 46.64 की औसत से 1,959 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने इंडिया-A की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था।

ADVERTISEMENT

#3 

रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ ने भी अब तक भारतीय टीम से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

गायकवाड़ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 79 पारियों में 44.51 की औसत के साथ 3,294 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 9 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 195 रन रहा है।

ADVERTISEMENT

#4 

तिलक वर्मा 

तिलक वर्मा को अमूमन वनडे और टी-20 क्रिकेट का खिलाड़ी माना जाता हैं। हालांकि, उनका प्रथम श्रेणी करियर भी शानदार रहा है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23 प्रथम श्रेणी मैचों की 35 पारियों में 50.38 की औसत के साथ 1,562 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा है। उन्होंने हैदराबाद की ओर से अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 2018 में की थी।

ADVERTISEMENT