NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 
    रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ लगाए थे 19 छक्के (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 24, 2024
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 27 जुलाई से टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है।

    इस सीरीज के साथ ही गौतम गंभीर के भारत के कोच के रूप में कार्यकाल की शुरुआत हो जाएगी।

    3 मैचों की आगामी टी-20 सीरीज में खूब रन देखने को मिल सकते हैं।

    इस बीच भारत-श्रीलंका के टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    दासुन शनाका (29 छक्के)

    श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका को भारतीय क्रिकेट टीम का सामना करना पसंद है।

    पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने भारत के विरुद्ध 22 मैचों की 20 पारियों में 30.71 की औसत और 140.98 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। शनाका भारत-श्रीलंका मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 29 छक्के लगाए हुए हैं। भारत के विरुद्ध शनाका ने नाबाद 74 रन के साथ 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    #2 

    रोहित शर्मा (19 छक्के)

    रोहित शर्मा ने भारत को टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 19 छक्के लगाए थे।

    रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 19 टी-20 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें 24.17 की औसत और 144.21 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 411 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया।

    #3 

    सूर्यकुमार यादव (15 छक्के)

    सूर्यकुमार का श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा है।

    उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 5 पारियों में 63.50 की औसत और 158.75 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने नाबाद 112 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 छक्के और 17 चौके लगाए हुए हैं। वह आगामी सीरीज में एक बार फिर विपक्षी गेंदबाजों की पिटाई करना चाहेंगे।

    #4 

    कुसल परेरा (14 छक्के)

    श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुसल परेरा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 8 पारियों में 26.87 की औसत और 138.70 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए हैं।

    उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 14 छक्के और 13 चौके भी लगाए हैं।

    विकेटकीपर बल्लेबाज परेरा ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें 77 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव
    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली की पारियों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप इतिहास के चौंका देने वाले रिकॉर्ड्स पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चौथा टी-20: शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये हैं भारत की सबसे बड़ी साझेदारियां क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    टी-20 में भारत ने इन टीमों के खिलाफ सर्वाधिक गेंदें रहते हासिल किया 150+ का लक्ष्य टी-20 क्रिकेट
    संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 सीरीज में प्रत्येक विरोधी टीम के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज में ये हैं सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये खिलाड़ी रहे हैं भारत के सबसे सफल कप्तान  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका की सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    राशिद खान 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    डेविड वार्नर ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, बेमिसाल रहा उनका करियर  डेविड वार्नर
    टी-20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025