श्रीलंका बनाम भारत: पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम पर होगी दोनों टीमों की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है।
सीरीज के सभी तीनों मुकाबले पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
दोनों टीम अपने नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान होंगे और चरिथ असलंका श्रीलंका टीम की कमान संभालेंगे।
ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
पिच
कैसा रहता है पल्लेकेले की पिच का मिजाज?
पल्लेकेले स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। यहां नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलेगी। हालांकि, नजरें जमने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं।
खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है और स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।
यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहा है और 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।
जानकारी
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 जून को पल्लेकेले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मैच रात 7 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को उमस से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बारिश की 35 प्रतिशत संभावना है।
टी-20
पल्लेकेले मैदान के टी-20 आंकड़ों पर नजर
पल्लेकेले के मैदान पर 23 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।
साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम द्वारा बनाया गया 263/3 यहां पर सर्वोच्च टीम स्कोर है।
सबसे सफल लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम है, जिसने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 176 रन बनाए थे।
पल्लेकेले में सबसे कम टीम स्कोर न्यूजीलैंड के नाम (88/10) दर्ज है।
सर्वश्रेष्ठ
इन खिलाड़ियों ने किया है सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और बल्लेबाजी प्रदर्शन
इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। इस स्टार खिलाड़ी ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 65 गेंदों का सामना किया था और 145 रन बनाए थे।
उनके अलावा इस मैदान पर ब्रैंडन मैकुलम और तिलकरत्ने दिलशान ने भी शतक लगाए हैं।
इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन अजंता मेंडिस (6/16) के नाम है। यहां पर लसिथ मलिंगा 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं। वह ऐसा करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
टीम
दोनों टीमों का इस मैदान पर कैसा रहा है प्रदर्शन?
श्रीलंका ने इस मैदान पर अपने 17 टी-20 मैचों में से 10 जीते हैं। इसमें 2012 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1 मैच टाई रहा था, जिसे मेजबान टीम ने सुपर ओवर में जीता था।
इस मैदान पर श्रीलंकाई टीम को 6 मैच में हार मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा है।
दूसरी तरफ भारत ने पल्लेकेले में अपने एकमात्र टी-20 मैच में श्रीलंका को 39 रनों से हराया था।