
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: मुशफिकुर रहीम ने जड़ा 12वां टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (105*) खेली।
यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 12 और श्रीलंका के खिलाफ चौथ शतक रहा, जिसे उन्होंने 176 गेंदों में पूरा किया।
इसी तरह रहीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।
आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही रहीम की पारी और साझेदारी?
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम को 45 रन के कुल स्कोर तक 3 झटके लग चुके थे।
इसके बाद बल्लेबाजी पर उतरे रहीम ने नजमुल हुसैन शांतो (136*) के साथ पारी को संभाला और 240 से अधिक रन की अविजित साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की।
रहीम अपनी पारी में अब तक 5 चौके लगाए हैं। उनकी इस पारी की बदौलत ही बांग्लादेश टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो सकी है।
रिकॉर्ड
श्रीलंका की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी
रहीम अब श्रीलंका की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए। उनके अब श्रीलंका में 9 मैचों की 15 पारियों में 72.18 की औसत से 794 रन हो गए हैं।
उन्होंने श्रीलंका में 2 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 200 रन का रहा है।
इसी तरह उनके श्रीलंका के खिलाफ 18 मैचों में 58.04 की औसत से 1,451 रन भी हो गए हैं। इसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
उपलब्धि
शांतो और रहीम ने साझेदारी में भी हासिल की उपलब्धि
शांतो और रहीम अब श्रीलंका की धरती पर दोहरी शतकीय साझेदारी करने वाली बांग्लादेश की तीसरी जोड़ी बन गई है। दोनों के बीच अब तक 247 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इनसे पहले मोहम्मद अशरफुल और रहीम ने साल 2013 में गाले टेस्ट में 267 रन की साझेदारी निभाई थी।
इसी तरह साल 2021 में गाले टेस्ट में ही मोमिनुल हक और शांतो 242 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूती प्रदान की थी।
करियर
कैसा रहा है मुशफिकुर का टेस्ट करियर?
मुशफिकुर ने मई 2005 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 97 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 178 पारियों में 37.79 की औसत और 48.60 की स्ट्राइक रेट से 6,160* रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 27 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 219 का रहा है।
उन्होंने विकेटकीपिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 112 कैच करने के साथ 15 स्टम्प भी किए हैं।