Page Loader
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे: निशान मदुशंका और चरिथ असलंका ने जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े
कप्तान चरिथ असलंका ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे: निशान मदुशंका और चरिथ असलंका ने जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Feb 14, 2025
03:25 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज निशान मदुशंका और कप्तान चरिथ असलंका ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े। यह असलंका के वनडे करियर का दूसरा और अशलंका के करियर का 15वां अर्धशतक रहा। इन दोनों की पारियों की बदौलत ही मेजबान टीम मैच में 281/4 का मजबूत स्कोर बनाने में सफल रही। आइए दोनों की पारी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मदुशंका और असलंका की पारी?

मदुशंका ने कुसल मेंडिस (101) के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी, लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद वह आउट हो गए। उन्होंने 70 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसी तरह कप्तान अशलंका ने मेंडिस के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। वह 66 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद रहे।

करियर

कैसा रहा है मदुशंका और असलंका का वनडे करियर?

मदुशंका ने अपने वनडे करियर में 4 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में 53.05 की औसत से 168 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69 रन नहा है। इसी तरह असलंका ने अपने करियर में अब तक 73 वनडे खेले हैं, जिसकी 63 पारियों में 43.16 की औसत और 91.62 की स्ट्राइक रेट से 2,374 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 अर्धशतक के अलावा 4 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 127 रन रहा है।