श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: चरिथ असलंका वनडे करियर के दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज चरिथ असलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 7वां अर्धशतक लगाया है।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए असलंका ने तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों को आसानी से खेला।
इस दौरान वह अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा करने से 9 रन से चूक गए।
आइए उनकी पारी और आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।
पारी
कैसी रही असलंका की पारी?
असलंका ने 95 गेंदों में 91 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 95.79 की रही। वह गुरबाज के थ्रो पर रन आउट हुए।
उन्होंने धनंजय डी सिल्वा के साथ 99 रन और कप्तान दासुन शनाका के साथ 34 गेंद में 32 रन की साझेदारी की।
इससे पहले 84 रन तक श्रीलंका के 4 विकेट गिर गए थे। उसके बाद असलंका संभलकर खेलते हुए एक छोर संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
करियर
कैसा रहा है असलंका का वनडे करियर?
असलंका ने श्रीलंका के लिए अब तक 25 वनडे मैच खेले हैं और 40.91 की शानदार औसत से 900 रन बनाए हैं।
उन्होने इस दौरान 89.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। असलंका के बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। इसी के साथ उन्होंने 77 चौके और 13 छक्के लगाए हैं।
असलंका अपने वनडे करियर में 2 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा है। उन्होंने 1,010 गेंदों का सामना किया है।
घरेलू क्रिकेट
असलंका के पूरे क्रिकेट करियर पर एक नजर
असलंका ने श्रीलंका के लिए 3 टेस्ट और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले हैं।
टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 24.93 की औसत से 823 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा है।
उन्होंने 122.83 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। टेस्ट क्रिकेट में असलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
उन्होंने सिर्फ 14.66 की औसत से 88 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 44 मैच में 1,896 रन बनाए हैं।
पारी
ऐसी रही श्रीलंका की पारी
मैच मे अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इसके बाद टीम पूरे 50 ओवर खेलकर 268 रन पर ऑलआउट हो गई। असलंका के अलावा धनंजय ने 59 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।