Page Loader
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन?
श्रीलंका का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@OfficialSLC)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन?

Dec 28, 2022
07:27 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। 3 जनवरी से दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगी। टी-20 फॉर्मेट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बनाया है। दोनों देशों के बीच 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें से 17 में भारत और आठ में श्रीलंका ने जीत हासिल की है। दोनों देशों के बीच नौ द्विपक्षीय सीरीज हुई हैं जिसमें से सात भारत ने जीती हैं।

प्रदर्शन

रोहित और चहल का प्रदर्शन रहा है सबसे बेहतरीन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 260/5 का सर्वोच्च स्कोर बनाया है। वहीं श्रीलंका का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 215/5 रहा है। भारत का न्यूनतम स्कोर 81/8 और श्रीलंका का 82 रहा है। भारत के रोहित शर्मा ने दोनों देशों के बीच खेले गए मैचों में सबसे अधिक (411) रन बनाए हैं। भारत के ही युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक 20 विकेट हासिल किए हैं।