NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका के कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को किया बहाल, खेल मंत्री ने किया था बर्खास्त
    अगली खबर
    श्रीलंका के कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को किया बहाल, खेल मंत्री ने किया था बर्खास्त
    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बहाल कर दिया गया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका के कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को किया बहाल, खेल मंत्री ने किया था बर्खास्त

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 07, 2023
    12:54 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम से मिली शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को बर्खास्त कर दिया था।

    इसके बाद बोर्ड को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। बोर्ड की अपील के बाद कोर्ट ने रणसिंघे के फैसले को रद्द कर दिया है और निष्कासित अधिकारियों को बहाल कर दिया है।

    बोर्ड की बहाली 2 सप्ताह के लिए की गई है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    मामला

    लोगों में गुस्सा होने के कारण लिया गया था फैसला 

    रणसिंघे के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा था, "खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक अंतरिम समिति का गठन किया है। इस 7 सदस्यीय पैनल में एक सेवानिवृत्त सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश और एक पूर्व बोर्ड अध्यक्ष भी शामिल हैं।"

    भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका के लोगों में काफी गुस्सा था। रणसिंघे ने कहा था कि SLC के अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। वह देशद्रोही और भ्रष्ट हैं।

    फैसला

    2 सप्ताह तक ही बहाल रहेगा बोर्ड 

    कोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड की बहाली सिर्फ 2 सप्ताह के लिए है। इसके बाद कोर्ट मामले की फिर से सुनवाई करेगी।

    बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि सिल्वा को पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति को पद पर बने रहने से रोकने का आदेश हासिल करने के बाद काम पर लौटना था।

    सरकार ने बोर्ड के बकाया मुद्दों के समाधान के लिए एक कैबिनेट समिति भी नियुक्त की थी।

    आरोप

    खेल मंत्री ने लगाए थे ये आरोप 

    रणसिंघे ने इस पूरे मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्ण सदस्यों को भी पत्र लिखा था और आपसी समझ और समर्थन की मांग की थी।

    उन्होंने आरोप लगाए थे कि बोर्ड खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से घिरा हुआ है।

    रणसिंघे ने भ्रष्टाचार की जांच भी शुरू की थी। इसके बाद ICC ने उन्हें इसे वापस लेने पर मजबूर किया था और राजनीतिक हस्तक्षेप माना था।

    मैच

    भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में क्या हुआ था? 

    33वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका 19.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से एंजोलो मैथ्यूज (12) ने सबसे अधिक रन बनाए थे।

    इस मुकाबले के बाद श्रीलंका को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भी सोमवार को हार का सामना करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत वनडे क्रिकेट
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

    इंग्लैंड से घर पर सीरीज हारने के बाद श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता ने दिया इस्तीफा क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका टीम के प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करेंगे मुरलीधरन और संगकारा, मिली ​नई जिम्मेदारी क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज दौरे के लिए चामिंडा वास बने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच क्रिकेट समाचार
    टॉम मूडी बन सकते हैं श्रीलंका टीम के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट'- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करेगा भारत, जानिए प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    35 साल की उम्र तक वनडे में ऐसे हैं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    विराट कोहली के वनडे विश्व कप में 1,500 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्वकप: कोलकाता पुलिस ने टिकटों की अवैध बिक्री मामले में BCCI को जारी किया नोटिस  BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025