NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स 
    श्रीलंका ने दर्ज की जोरदार जीत (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

    श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 28, 2023
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में आयरलैंड क्रिकेट टीम को पारी और 10 रन से हरा दिया है।

    इसके साथ ही मेजबान टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

    मैच के आखिरी दिन आयरिश टीम हैरी टैक्टर के अर्धशतक (85) के बावजूद अपनी दूसरी पारी में 202 रन ही बना सकी।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    श्रीलंका ने दर्ज की जोरदार जीत 

    आयरलैंड ने अपनी पहली पारी में पॉल स्टर्लिंग (103) और कर्टिस कैम्फर (111) के शतकों की मदद से सभी विकेट खोकर 492 रन बनाए।

    जवाब में श्रीलंका से निशान मदुष्का (205) और कुसल मेंडिस (245) ने दोहरे शतक लगाए और मेजबान टीम ने 704/3 के स्कोर पर पारी घोषित की।

    पहली पारी के आधार पर 212 रन से पिछड़ने वाली आयरिश टीम अपनी दूसरी पारी में जल्द ही ढेर हो गई।

    स्टर्लिंग 

    पॉल स्टर्लिंग ने लगाया अपना पहला टेस्ट शतक 

    अपना चौथा टेस्ट खेल रहे स्टर्लिंग ने अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में 181 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

    इस बीच उन्होंने एंड्र्यू बालबर्नी के साथ बड़ी साझेदारी की थी।

    दूसरी पारी में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया।

    उनके अब 4 टेस्ट में 26.00 की औसत से 208 रन हो गए हैं।

    कैम्फर 

    कैम्फर के बल्ले से भी निकला पहला शतक 

    अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे कैम्फर ने पहली पारी में 111 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

    हालांकि, दूसरी पारी में वह कुछ कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    कैम्फर ने अपने करियर में 6 पारियों में 31.33 की औसत के साथ 188 रन बना लिए हैं।

    उन्होंने इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    दोहरा शतक 

    निशान मदुष्का ने लगाया दोहरा शतक 

    निशान ने पहली पारी में 205 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का निकला।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए दिमुथ करुणारत्ने के साथ 292 गेंद में 228 रन की साझेदारी निभाई।

    इसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए कुसल मेंडिस के साथ उन्होंने 399 गेंद में 268 रन की साझेदारी निभाई।

    निशान जब आउट हुए तब श्रीलंका 500 रन के पार पहुंच गया था।

    जानकारी

    निशान ने हासिल की ये उपलब्धि 

    निशान अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले ब्रेंडन कुरुप्पु ने साल 1987 में अपने डेब्यू टेस्ट पर 201* रन की पारी खेली थी।

    मेंडिस 

    मेंडिस ने भी लगाया दोहरा शतक 

    नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 291 गेंदों में 245 रन की पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 11 छक्के शामिल थे।

    उन्होंने अब तक 57 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 37.50 की औसत से 3,938 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 9 शतक और 17 अर्धशतक लगा लिए हैं। उन्होंने 2015 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    प्रभात 

    सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट वाले स्पिनर बने प्रभात जयसूर्या 

    बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने कुल 7 विकेट (5/174 और 2/88) लिए। इस बीच उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

    उन्होंने सातवें टेस्ट में विकेटों का अर्धशतक लगा लिया है। वह सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबान बन गए हैं।

    उन्होंने वेस्टइंडीज के अल्फ वेलेंटाइन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने अपने आठवें टेस्ट में 50 विकेट पूरे किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    आयरलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  केन विलियमसन
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने पहले 1 रन से जीता था टेस्ट मैच, अब अंतिम गेंद पर मिली जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    आयरलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका और आयरलैंड वनडे सीरीज रद्द कर खेलेंगे अतिरिक्त टेस्ट मैच, जानिए वजह  क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम अगस्त में 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए करेगी आयरलैंड का दौरा भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शतक से चूके शाकिब अल हसन, लगातार जड़ा तीसरा अर्धशतक  शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: तौहीद हृदोय वनडे डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    बॉर्डर-गावस्कर: टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    ICC रैंकिंग: विराट कोहली को हुआ 8 स्थानों का फायदा, अश्विन गेंदबाजों में शीर्ष पर बरकरार  ICC रैंकिंग
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    RCB बनाम RR: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  हर्षल पटेल
    KKR बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  डेवोन कॉनवे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025