NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / निशान मदुष्का ने आायरलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम
    अगली खबर
    निशान मदुष्का ने आायरलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम
    निशान मदुष्का ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@RexClementine)

    निशान मदुष्का ने आायरलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 27, 2023
    01:24 pm

    क्या है खबर?

    आयरलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका के निशान मदुष्का ने दोहरा शतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है।

    वह अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बने हैं।

    इससे पहले ब्रेंडन कुरुप्पु ने साल 1987 में अपने डेब्यू टेस्ट पर 201* रन की पारी खेली थी।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही निशान की पारी?

    निशान ने मैच में 339 गेंद का सामना किया और 205 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 60.47 की रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए दिमुथ करुणारत्ने के साथ 292 गेंद में 228 रन की साझेदारी निभाई।

    इसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए कुसल मेंडिस के साथ उन्होंने 399 गेंद में 268 रन की साझेदारी निभाई।

    निशान जब आउट हुए तब श्रीलंका 500 रन के पार पहुंच गया था।

    पारी

    निशान ने तीसरे टेस्ट में लगा दिया दोहरा शतक 

    निशान श्रीलंका के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

    उन्होंने अपने तीसरे टेस्ट में ही यह कारनामा किया है। उनकी उम्र अभी सिर्फ 23 साल की है।

    आयरलैंड की टीम ने मैच की पहली पारी में 492 रन बनाए थे।

    जवाब में श्रीलंका के शीर्ष 3 बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पहला टेस्ट मैच श्रीलंका की टीम जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 से आगे है।

    करियर

    कैसा रहा है निशान का करियर?

    निशान ने अपना पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 17 मार्च, 2023 को खेला था।

    अब तक उन्हें 3 टेस्ट में मौका मिला है, जिनमें उन्होंने 95 से ज्यादा की औसत से 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्हें वनडे क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।

    निशान बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तीहरा शतक जड़ चुके हैं निशान 

    निशान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 मुकाबले खेले हैं और 59.93 की शानदार औसत के साथ 3,476 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 300 रन नाबाद रहा है।

    उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 378 चौके और 41 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही 68 कैच और 5 स्टंप आउट भी किए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 62.30 की रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आयरलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    आयरलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका और आयरलैंड वनडे सीरीज रद्द कर खेलेंगे अतिरिक्त टेस्ट मैच, जानिए वजह  क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम अगस्त में 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए करेगी आयरलैंड का दौरा भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शतक से चूके शाकिब अल हसन, लगातार जड़ा तीसरा अर्धशतक  शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: तौहीद हृदोय वनडे डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  केन विलियमसन
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने पहले 1 रन से जीता था टेस्ट मैच, अब अंतिम गेंद पर मिली जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: इस संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर: टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    ICC रैंकिंग: विराट कोहली को हुआ 8 स्थानों का फायदा, अश्विन गेंदबाजों में शीर्ष पर बरकरार  ICC रैंकिंग
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   पंजाब किंग्स
    MI बनाम PBKS: सैम कर्रन ने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    MI बनाम PBKS: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: KKR बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025