NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2023, 05:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    जोस बटलर ने IPL में लगाया अपना 16वां अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के चौथे मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज जोस बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदान अर्धशतक (54) जड़ा है। यह उनके IPL करियर का 16वां अर्धशतक रहा। इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    ऐसी रही बटलर की आक्रामक पारी 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी की शुरुआत करने आए बटलर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने विपक्षी कप्तान भुवनेश्वर कुमार के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे बटलर 22 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

    बटलर ने जड़ा IPL में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

    बटलर ने आज IPL में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है, जिसे उन्होंने 20 गेंदों में पूरा किया है। इससे पहले पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।

    शानदार रहा है बटलर का IPL करियर 

    बटलर का अब तक का IPL करियर बहुत ही गजब का रहा है। उन्होंने 83 मैचों की 82 पारियों में 40.07 की बेहद शानदार औसत और 150.81 की दमदार स्ट्राइक रेट से 2,885 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 124 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 16 अर्धशतक भी जड़े हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 284 चौके और 138 छक्के भी जड़े हैं। वह 10 बार नाबाद भी रहे हैं।

    बटलर ने अपने नाम की ये उपलब्धि 

    अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ बटलर IPL में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तीसरी बार यह कारनामा किया है। इस मामले में डेविड वार्नर पहले नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने सबसे अधिक 6 बार पावरप्ले में 50+ का स्कोर बनाया है। बटलर की इस पारी की बदौलत ही RR ने पावरप्ले में IPL इतिहास का छठा सर्वाधिक स्कोर (85/1) बनाया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    जोस बटलर
    राजस्थान रॉयल्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2022

    इंडियन प्रीमियर लीग

    SRH बनाम RR: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: चेन्नई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक IPL 2023

    जोस बटलर

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के 5 अहम खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: जानिए राजस्थान रॉयल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: जोस बटलर ने बनाए हैं एक सीजन में बाउंड्री से सर्वाधिक रन, जानिए अद्भुत आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मयंक अग्रवाल ने की SRH के कप्तान ऐडन मार्करम की तारीफ, कही ये बातें मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023