NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / KKR बनाम SRH: हेनरिक क्सालेन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जमाया अर्धशतक
    अगली खबर
    KKR बनाम SRH: हेनरिक क्सालेन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जमाया अर्धशतक
    हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर बोला (तस्वीर: एक्स/@SunRisers)

    KKR बनाम SRH: हेनरिक क्सालेन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जमाया अर्धशतक

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 23, 2024
    11:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतीय पारी (63) खेली।

    इसके साथ ही उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए।

    यह खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह उनके IPL करियर का तीसरा और टी-20 करियर का 25वां अर्धशतक रहा।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी 

    कैसी रही क्लासेन की पारी और साझेदारी?

    क्लासेन ने 29 गेंद का सामना किया और 8 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 217.24 की रही।

    उन्होंने शाहबाज अहमद के साथ सिर्फ 16 गेंद में 58 रन की साझेदारी निभाई। एक समय 145 रन तक SRH के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    यहां से क्लासेन ने पारी को संभाला और 204 रन तक टीम का स्कोर ले गए। उनकी इस शानदार पारी के बावजूद भी SRH 4 रन से मुकाबला हार गई।

    उपलब्धि

    क्लासेन ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड 

    क्लासेन ने मैच में 50+ का स्कोर तो बनाया, लेकिन उनके बल्ले से 1 भी चौका नहीं निकला।

    वह IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा डेविड मिलर (51), नितीश राणा (62), संजू सैमसन (61), राहुल तेवतिया (53) और जोस बटलर (70) कर चुके हैं।

    क्लासेन ने पिछले सीजन भी शानदार बल्लेबाजी की थी और 12 मैच में 448 रन अपने नाम किए थे।

    करियर

    कैसा रहा है क्लासेन का IPL करियर?

    क्लासेन ने IPL में 20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 3 बार नाबाद रहते हुए 38.47 की औसत और 170.21 की उम्दा स्ट्राइक रेट से 577 रन बना चुके हैं।

    ये क्लासेन के IPL करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 1 शतक भी लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा है।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 43 मैच की 39 पारियों में 147.65 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है क्लासेन का टी-20 करियर?

    क्लासेन ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2011 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 180 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 166 पारियों में 41 बार नाबाद रहते हुए 32 से ज्यादा की औसत के साथ 4,043 रन बनाए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा की रही है।

    उनके बल्ले से 25 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    हेनरिक क्लासेन
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    केशव महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचकर की विशेष पूजा अर्चना, सामने आई फोटो केशव महाराज
    IPL 2024: CSK बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मथीशा पथिराना शुरुआती मैचों से हुए बाहर- रिपोर्ट मथीशा पथीराना
    IPL: युजवेंद्र चहल हैं हारे हुए मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    सनराइजर्स हैदराबाद

    हेनरिक क्लासेन की पारी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, जमकर की तारीफ सचिन तेंदुलकर
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली
    IPL 2023: RCB ने SRH को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम IPL 2023
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी MI, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: इन 5 विदेशी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी नजरें    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ये 5 विदेशी गेंदबाज कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: CSK रही है खेल भावना दिखाने में अव्वल, सर्वाधिक बार जीता 'फेयर प्ले' पुरस्कार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सौरव गांगुली की रही है सबसे कम स्ट्राइक रेट, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025