SRH बनाम DC: ईशान मलिंगा ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का पहला ही 4 विकेट हॉल रहा है। उनकी इस गेंदबाजी के कारण ही SRH की टीम मैच में 47 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। आइए मलिंगा की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
गेंदबाजी
कैसी रही मलिंगा की गेंदबाजी?
DC को 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मलिंगा ने 107 रन के कुल स्कोर पर नितीश राणा (57) के रूप में तीसरा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने डेविड मिलर (0), ट्रिस्टन स्टब्स (27) और आशुतोष शर्मा (14) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन लौटाया। मलिंगा ने अपने कोटे के 4 ओवर में 32 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।
करियर
कैसा रहा है मलिंगा का IPL करियर?
मलिंगा ने साल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 14 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 14 पारियों में वह 18.20 की औसत और 9.16 की इकॉनमी से 25 विकेट लेने में सफल रहे हैं। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वह श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ भी 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 8 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।