NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन 
    अगली खबर
    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन 
    मोहम्मद शमी की गेंदबाजी इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2025
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई शानदार गेंदबाज दिए हैं, लेकिन कुछ मौकों पर इन गेंदबाजों को जमकर रन भी पड़े हैं।

    कुछ गेंदबाज तो ऐसे रहे, जिन्होंने अपने कोटे के ओवरों में इतने रन खर्च कर दिए की उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

    ऐसे में आइए SRH की ओर से खेलते हुए एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    मोहम्मद शमी (75 रन) 

    पहले स्थान पर स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। उन्होंने IPL 2025 में SRH के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 4 ओवर में 75 रन दे दिए थे। शमी की इकॉनमी रेट 18.75 की रही थी।

    इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 245/6 का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया था।

    हालांकि, इसके बावजूद SRH की टीम ने 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया था। अभिषेक शर्मा ने 141 रन बनाए थे।

    #2

    बासिल थंपी (70 रन) 

    इस सूची में दूसरे स्थान पर SRH के पूर्व तेज गेंदबाज बासिल थंपी हैं। उन्होंने IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन लूटा दिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 17.50 की रही थी।

    उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 5 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 218/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH 204/3 का ही स्कोर बना पाई थी और मुकाबला 14 रन से हार गई थी।

    #3

    इशांत शर्मा (66 रन) 

    तीसरे स्थान पर इशांत शर्मा हैं। वह IPL 2013 में SRH की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 66 रन खर्च किए थे। उनकी इकॉनमी 16.50 की रही थी।

    उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उन्होंने 3 वाइड गेंदें भी डाली थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 223/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH 20 ओवर में 146/8 के स्कोर तक ही पहुंच पाई।

    #4

    सिद्धार्थ कौल (64 रन) 

    पूर्व तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वह IPL 2020 में SRH की टीम का हिस्सा थे।

    उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 64 रन खर्च कर दिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 16 की रही थी। उन्हें उस मुकाबले में 2 सफलता भी मिली थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 208/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH 174/7 का स्कोर ही बना पाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    टेस्ट सीरीज के लिए 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगा भारतीय टीम का पहला बैच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    व्हाट्सऐप में AI से कैसे बनाएं प्रोफाइल या ग्रुप तस्वीर? यह है आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, कर्नल सोफिया पर उठाए थे सवाल ऑपरेशन सिंदूर

    IPL 2025

    IPL 2025: पाकिस्तान ड्रोन हमले के बीच विशेष ट्रेन से सुरक्षित जगह भेजे जाएंगे खिलाड़ी पाकिस्तान समाचार
    IPL 2025: प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक, मैच हुआ रद्द दिल्ली कैपिटल्स
    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के तनाव के कारण एक हफ्ते तक स्थगित हुआ टूर्नामेंट  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2025: एडम जैम्पा की जगह SRH ने रविचंद्रन स्मरण को टीम में किया शामिल IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: MI और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय टीम आखिरी बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टेस्ट कब खेली? विराट कोहली
    विराट कोहली ने लाल गेंद से कब खेला अपना आखिरी मैच? जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन विराट कोहली
    IPL इतिहास में KKR की ओर से पहला मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं?  कोलकाता नाइट राइडर्स
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2025: RCB ने RR को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: RR बनाम RCB मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच'  IPL 2025
    IPL 2025: DC इस संस्करण में पहली बार हारी, MI के खिलाफ ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL: वानखेड़े स्टेडियम में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025