NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RR: नितीश रेड्डी ने IPL में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    SRH बनाम RR: नितीश रेड्डी ने IPL में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    नितीश रेड्डी ने बनाया अपना सर्वोच्च IPL स्कोर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH बनाम RR: नितीश रेड्डी ने IPL में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 02, 2024
    09:34 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी (76*) खेली।

    यह उनके युवा IPL करियर का सिर्फ दूसरा अर्धशतक रहा।

    उनकी पारी की मदद से SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 201/3 का स्कोर बनाया है।

    आइए रेड्डी की पारी और उन IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही रेड्डी की पारी 

    SRH ने जब 35 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब रेड्डी क्रीज पर आए। 20 वर्षीय इस बल्लेबाज ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 96 रन की साझेदारी करते हुए पारी को मजबूती दी।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 42 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

    उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 70 रन की अटूट साझेदारी की।

    करियर

    नितीश रेड्डी के IPL करियर पर एक नजर 

    रेड्डी ने इसी सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) के विरुद्ध अपना पहला अर्धशतक लगाते हुए 64 रन की पारी खेली थी।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 9 मैचों की 6 पारियों में 54.75 की औसत और 154.23 की स्ट्राइक रेट से 219 रन बना लिए हैं।

    रेड्डी ने अपना पहला मैच IPL 2023 में खेला था। हालांकि, उस सीजन उन्हें 1 भी मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका था।

    जानकारी

    रेड्डी ने टी-20 क्रिकेट में दर्ज किया अपना सर्वोच्च स्कोर 

    रेडी का यह टी-20 क्रिकेट में भी सर्वोच्च स्कोर बन गया है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 30 से अधिक की औसत के साथ 311 रन बनाए हैं।

    हेड

    हेड ने भी खेली अर्धशतकीय पारी 

    हेड ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। यह मौजूदा सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक रहा।

    वह 44 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

    हेड का विकेट तेज गेंदबाज आवेश खान ने लिया।

    मौजूदा सीजन में उन्होंने 9 पारियों में 43.88 की औसत और 193.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 395 रन बनाए हैं।

    लेखा-जोखा

    SRH ने बनाया अच्छा स्कोर

    SRH को 25 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर आवेश का शिकार बने।

    अगले बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिर्फ 5 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद हेड और रेड्डी ने अर्धशतक लगाए।

    मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए क्लासेन ने 19 गेंदों पर नाबाद 42 रन देते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    RR से आवेश ने 2 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनराइजर्स हैदराबाद
    राजस्थान रॉयल्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश में फिर शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन? मुहम्मद यूनुस ने दी इस्तीफे की धमकी बांग्लादेश
    एंथ्रोपिक का नया AI मॉडल कर रहा कंपनी के इंजीनियर्स को ब्लैकमेल करने की कोशिश  एंथ्रोपिक
    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: पैट कमिंस ने RCB के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने RCB को हराते हुए दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जोस बटलर का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    GT बनाम RCB: शाहरुख खान ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, पूरे किए 1,000 टी-20 रन गुजरात टाइटंस
    GT बनाम RCB: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े साई सुदर्शन
    IPL 2024: सुनील नरेन का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: RCB ने GT को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RCB: विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम SRH: डेरिल मिचेल ने जड़ा IPL में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025