Loading...
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले स्पिनर
राशिद खान ने दूसरे वनडे में लिए 6 विकेट (तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले स्पिनर

Aug 08, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान ने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट लिए। यह उनके वनडे करियर का 7वां, 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते ही अफगानी टीम मैच में 92 रन से जीतने में सफल हुई। इस बीच वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले स्पिन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

मुथैया मुरलीधरन (10)

पूर्व महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने वनडे करियर में 350 मैच खेले थे, जिसमें 23.08 की औसत के साथ 534 विकेट लिए थे।

उन्होंने 10 बार, 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन पर 7 विकेट लेना रहा था।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 495 मैच की 583 पारियों में 22.86 की औसत से 1,347 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 77 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे।

#2 

शाहिद अफरीदी (9)

शाहिद अफरीदी का वनडे करियर शानदार रहा था। उन्होंने 398 मैचों की 372 पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें 34.51 की औसत से 395 विकेट विकेट लिए थे।

उन्होंने 7/12 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 9 पारियों में 5 विकेट हॉल लिया था।

दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उनके नाम 23.57 की औसत के साथ 8,064 रन हैं।

इस बीच उन्होंने 6 शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

राशिद खान (7)

राशिद का वनडे करियर शानदार चल रहा है।

उन्होंने अब तक 121 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 113 पारियों में 19.54 की औसत के साथ 220 विकेट लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा है। उन्होंने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये प्रदर्शन किया था।

राशिद ने 2015 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। वह अफगान टीम से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

तेज गेंदबाजों में वकार यूनिस के नाम पर दर्ज है रिकॉर्ड 

अगर तेज गेंदबाजों की बात करें तो वकार यूनिस ने सर्वाधिक 13 बार, 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनके बाद इस सूची में ब्रेट ली (9), मिचेल स्टार्क (9), लसिथ मलिंगा (8) और ग्लेन मैक्ग्रा (7) हैं।

ADVERTISEMENT