NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डरबन में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डरबन में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    दक्षिण अफ्रीका को शानदार जीत मिली है

    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डरबन में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 30, 2024
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पहले टेस्ट में प्रोटियाज टीम को 233 रन से जीत मिली है।

    इसी के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उसे 1-0 की बढ़त मिली है। श्रीलंका को जीत के लिए 516 रन की जरूरत थी। हालांकि, पूरी टीम सिर्फ 282 रन पर ऑलआउट हो गई।

    डरबन में श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत है। आइए मुकाबले पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मार्को येन्सन ने 13 रन देकर 7 विकेट झटके थे।

    दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स (122) और कप्तान तेम्बा बावुमा (113) ने शानदार शतकीय पारी खेली। टीम ने 366 रन पर पारी घोषित कर दी।

    यानसन ने दूसरी पारी में फिर घातक गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। दिनेश चांदीमल ने सबसे बड़ी पारी (83) खेली।

    शर्मनाक

    श्रीलंका के नाम आया ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

    श्रीलंका की टीम पहली पारी में सिर्फ 13.5 ओवर में ऑलआउट हुई थी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम ओवर खेलकर ऑलआउट होने वाली श्रीलंका दूसरी टीम बनी।

    पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। वह साल 1924 में 12.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गए थे।

    यह श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर (42) है। इससे पहले साल 1994 में टीम 71 रन पर ऑलआउट हुई थी।

    रिकॉर्ड

    येन्सन ने एक पारी में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया 

    येन्सन का इस मैच से पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/35 का था। अब वे दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों में केशव महाराज (9/129, कोलंबो 2018) के बाद एक पारी में दूसरे सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले खिलाड़ी बने हैं।

    इसके साथ ही घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज द्वारा किया गया यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है।

    यानसन ने अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 20.05 की औसत से 60 विकेट लिए हैं।

    शतक

    स्टब्स ने खेली शानदार शतकीय पारी 

    स्टब्स ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 221 गेंदों का सामना किया और 122 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले।

    यह स्टब्स के टेस्ट करियर का दूसरा और घरेलू सरजमीं पर पहला शतक है। साल 2018 के बाद डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में स्टब्स शतक लगाने वाले पहले दक्षिणी अफ्रीकी बल्लेबाज बने।

    उनसे पहले एडेन मार्करम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2018 में शतकीय पारी खेली थी।

    कप्तानी

    बावुमा ने खेली कप्तानी पारी 

    बावुमा ने दूसरी पारी में स्टब्स (112) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 433 गेंदों में 249 रनों की साझेदारी निभाई। उन्होंने 113 रन की पारी खेली।

    बावुमा दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ तीसरे टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा है। उनसे पहले शॉन पोलॉक और हाशिम अमला यह कारनामा कर चुके हैं।

    बावुमा का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा और श्रीलंका के खिलाफ पहला शतक है। पहली पारी में उन्होंने 70 रन की पारी खेली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका: तैजुल इस्लाम ने लगातार दूसरे टेस्ट में झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका: वियान मुल्डर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका: कगिसो रबाडा ने लगातार दूसरे टेस्ट में लिया 5 विकेट हॉल, आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    जानिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में कब-कब जीते हैं टेस्ट मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    माइकल वॉन ने श्रीलंका से हार के बाद की इंग्लैंड टीम की आलोचना, जानिए क्या कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद ऐसी रही दोनों कप्तानों की प्रतिक्रिया इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जो रूट ने श्रीलंका से हार के बाद इस बैंड से की इंग्लैंड टीम की तुलना इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    पर्थ टेस्ट: मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली सबसे धीमी टेस्ट पारी, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पर्थ टेस्ट: भारतीय टीम की स्थिति हुई मजबूत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ली 218 रनों की बढ़त भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 1 कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    पर्थ टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025 नीलामी: डेविड वार्नर और मयंक अग्रवाल समेत इन प्रमुख खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार  IPL 2025
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है GT की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है CSK की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है RCB की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025