NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: एडेन मार्करम ने लगाया अपना 7वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: एडेन मार्करम ने लगाया अपना 7वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े
    मार्करम ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: एडेन मार्करम ने लगाया अपना 7वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 04, 2024
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक (106) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां शतक रहा।

    उनके शतक की बदौलत प्रोटियाज टीम ने दूसरी पारी में अपना स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

    बता दें कि वह इस टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही मार्करम की पारी

    दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में महज 66 गेंदों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।

    लगातार गिर रहे विकेटों के बीच मार्करम ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।

    उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया।

    वह 103 गेंदों पर 106 रन की पारी खेलकर 8वें विकेट के रूप में आउट हुए।

    उपलब्धि

    भारत के खिलाफ दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले प्रोटियाज खिलाड़ी बने मार्करम

    मार्कराम ने अपनी उम्दा पारी के साथ ही रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज कराया।

    वह अब भारत के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले प्रोटियाज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना शतक 99 गेंदों में पूरा किया था।

    बता दें कि पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स के नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 2010 में सेंचुरियन के मैदान पर 75 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।

    बनाम भारत

    मार्करम ने भारत के खिलाफ लगाया पहला शतक

    मार्करम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया है।

    उन्होंने भारत के विरुद्ध 2018 में अपना पहला टेस्ट खेला था। अब तक इस टीम के खिलाफ उन्होंने 10 टेस्ट की 19 पारियों में 19.63 की औसत से 373 रन बनाए हैं।

    इस बीच वह 1 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं। वह भारत के खिलाफ टेस्ट की 2 पारियों में बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

    आंकड़े

    मार्करम के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    मार्करम ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में अब तक खेले 37 टेस्ट की 67 पारियों में करीब 36 की औसत से 2,398 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 152 रन है।

    वह टेस्ट की 13 पारियों में 2 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

    उन्होंने सितंबर, 2017 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    एडेन मार्करम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम ने जमाया 9वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम ने जड़ा छठा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    केएल राहुल का SENA देशों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके टेस्ट के आंकड़े केएल राहुल
    केएल राहुल ने विदेशी जमीं पर जड़ा टेस्ट शतक, महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    सेंचुरियन टेस्ट: दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की बढ़त, भारतीय टीम ने किया निराश भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: डीन एल्गर टेस्ट में अपने पहले दोहरे शतक से चूके, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारत को एक और झटका, ICC ने लगाया जुर्माना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    आवेश खान दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से जुड़े, 3 जनवरी से खेला जाएगा मुकाबला आवेश खान
    डीन एल्गर अपने आखिरी टेस्ट में संभालेंगे दक्षिण अफ्रीका की कमान, टेम्बा बावुमा हुए बाहर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल सकते हैं दूसरा टेस्ट, भारत को मिलेगी मजबूती दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं तो आराम नहीं कर सकते- विराट कोहली विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    पैट कमिंस के लिए शानदार रहा साल 2023, बतौर कप्तान हासिल की ये अहम उपलब्धियां ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025