NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    भारत ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
    भारत ने पहले टी-20 में दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 09, 2024
    12:12 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 61 रन से हराते हुए 4 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की।

    डरबन में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक (107) की मदद से 202/8 का स्कोर बनाया।

    जवाब में प्रोटियाज टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ही सिमट गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    अभिषेक शर्मा (7) के जल्दी आउट होने के बाद भारत से सैमसन और सूर्यकुमार (21) ने 66 रन की साझेदारी की।

    इसके बाद सैमसन ने शतक पूरा किया। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 31 रन की पारी खेली और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम (8) और ट्रिस्टन स्टब्स (11) के जल्दी विकेट खोए। इसके बाद लगातार गिर रहे विकेटों के बीच क्लासेन (25) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    सैमसन 

    लगातार 2 पारियों में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने सैमसन 

    सैमसन लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के कुल चौथे बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैकेन, दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव और इंग्लैंड के फिल साल्ट ऐसा कर चुके हैं।

    सैमसन एक से अधिक शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने भारत से सर्वाधिक 5 शतक लगाए हैं। उनके बाद सूर्यकुमार ने 4 और केएल राहुल ने 2-2 शतक लगाए हैं।

    जानकारी

    भारत ने इस साल सातवीं बार 200+ स्कोर बनाया 

    भारतीय टीम ने इस साल अब तक सातवीं बार 200 रन से अधिक (एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक) का स्कोर बनाया है। बता दें कि पिछले साल भी भारत ने 7 ही बार 200+ स्कोर बनाए थे।

    चक्रवर्ती 

    वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने चटकाए 3-3 विकेट 

    भारत से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 6.20 की इकॉनमी रेट के साथ 25 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

    यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज हो गया।

    चक्रवर्ती ने रयान रिकेल्टन (21) को आउट कर अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद अपने आखिरी ओवर में उन्होंने क्लासेन और डेविड मिलर (18) के रूप में प्रमुख विकेट चटकाए।

    बिश्नोई ने 28 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    मैच में बने ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    क्लासेन ने अपनी 25 रन की पारी में 1 छक्के लगाया। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में टी-20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए।

    वह क्रिस गेल (6 बार), आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन के बाद टी-20 में एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं।

    सूर्यकुमार ने 21 रन की पारी में एक छक्का लगाया। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्कों के मामले में पूरन (144) को पीछे छोड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रविंद्र जडेजा ने 14वीं बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड 235 रन पर ऑलआउट, रोहित-कोहली फिर फ्लॉप; ऐसा रहा पहले दिन का खेल टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी-20 सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टीम स्कोर पर एक नजर  वनडे क्रिकेट
    दूसरा वनडे: रहमनुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    राशिद खान ने अपने जन्मदिन पर लिया 5 विकेट हॉल, बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को हराकर रचा इतिहास, 3-0 से जीती सीरीज  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसका भारत, न्यूजीलैंड को हुआ फायदा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: एजाज पटेल ने तीसरे टेस्ट में लिए कुल 11 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स एजाज पटेल
    विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: WTC 2023-25 में कैसा रहा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: रवि बिश्नोई ने किया उम्दा प्रदर्शन, पूरे किए अपने 50 विकेट  रवि बिश्नोई
    मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, महेला जयवर्धने को बनाया टीम का मुख्य कोच  मुंबई इंडियंस
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में हरमनप्रीत कौर की कैसे रही है कप्तानी? जानिए उनके आंकड़े  हरमनप्रीत कौर
    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने पारस महाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025