Loading...
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: तेम्बा बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए आंकड़े
तेम्बा बावुमा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है (फाइल तस्वीर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: तेम्बा बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए आंकड़े

Oct 29, 2026
07:53 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन हासिल की। सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ 179 रन की पारी खेली थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में अपना 7वां रन पूरा करते ही उन्होंने ये आंकड़ा छू लिया। हालांकि, वह पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए थे।

रन

4,000 रन पूरा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 11वें खिलाड़ी 

क्रिकइंफो के अनुसार, बावुमा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 11वें बल्लेबाज बन गए हैं।

इस सूची में जैक्स कैलिस शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 55.25 की औसत से 13,206 रन बनाए हैं।

वहीं, हाशिम अमला 9,282 रन के साथ दूसरे और ग्रीम स्मिथ 9,253 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इन दोनों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के किसी अन्य बल्लेबाज ने टेस्ट में 9,000 रन नहीं बनाए हैं।

घरेलू

घरेलू मैदान पर ऐसे हैं बावुमा के आंकड़े 

बावुमा ने दूसरे टेस्ट में 334 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 179 रन की पारी खेली थी।

यह टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 172 रन था।

बावुमा के टेस्ट करियर के 2,330 से अधिक रन दक्षिण अफ्रीका की धरती पर आए हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर 39 टेस्ट की 64 पारियों में 44 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। उनके सभी शतक घरेलू मैदान पर आए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

घर से बाहर ऐसे हैं बावुमा के आंकड़े 

बावुमा ने विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर 29 टेस्ट मैचों में 1,561 रन बनाए हैं। उन्होंने 53 पारियों में 31.85 की औसत से रन बनाए, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, तटस्थ मैदान पर एकमात्र टेस्ट में उनके नाम 66 रन दर्ज हैं।

ADVERTISEMENT