दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: केशव महाराज ने पहले वनडे में लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 67 रन से करारी शिकस्त दी। डरबन के किंग्समीड में जीत के लिए मिले 298 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 230 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की पारी 41.2 ओवर में ही ढेर हो गई। प्रोटियाज टीम से केशव महाराज ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
शानदार रही महाराज की गेंदबाजी
महाराज ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मार्श (60) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।
इस ऑफ स्पिनर ने कैमरून ग्रीन (5) और जैक एडवर्ड्स (5) को भी अपनी फिरकी के जाल में फंसाया।
महाराज ने निचले क्रम में एडम जैम्पा (7) का भी विकेट चटकाया।
उन्होंने 9.2 ओवर में 20 रन देते हुए ये 4 विकेट लिए।
उनके अलावा ब्योर्न फोर्टुइन और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 सफलताएं हासिल की।
रिकॉर्ड्स
महाराज ने 5वीं बार, 4 विकेट हॉल लिए
यह वनडे में केशव महाराज का पांचवां 4 विकेट हॉल है, जो इमरान ताहिर (10) के बाद दक्षिण अफ्रीका के किसी स्पिनर के लिए दूसरा सबसे ज्यादा है।
महाराज का यह प्रदर्शन (4/20) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर का दूसरा सबसे अच्छा वनडे प्रदर्शन है। उनसे बेहतर आंकड़े 2002 में केप टाउन में बोजे ने (5/12) ने दर्ज किए थे।
महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैचों में 22.04 की औसत से 22 विकेट लिए हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती दक्षिण अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीका से क्विंटन डिकॉक (14) और टोनी जोरजी (0) जल्दी आउट हुए। इसके बाद कप्तान तेम्बा बावुमा (30) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
संकट की घड़ी में ब्रीट्जके ने शतक लगाया और मार्को यानसेन (75) ने टीम का स्कोर 297/8 तक पहुंचाया। जवाब में मार्श (60) और ट्रेविस हेड (36) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।
इसके बाद कूपर कोनोली (38) और मैट रेनशॉ (44) ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 230 रन पर सिमट गई।