Loading...
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत में कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण?
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरक्रवार से शुरू होगा पहला टेस्ट मैच

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत में कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण?

Oct 09, 2026
12:24 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत अहम सीरीज शुरू होने जा रही है। कंगारू टीम साल 2018 के बहुचर्चित 'बॉल-टैंपरिंग' विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कोई टेस्ट मैच खेलने उतरी है। 3 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से डरबन के ऐतिहासिक किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है। ऐसे में आइए भारत के इसके प्रसारण की जानकारी पर नजर डालते हैं।

प्रसारण

भारत में कब और कहां देखा जा सकता है मुकाबले का प्रसारण?

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 से 13 अक्टूबर तक डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस अहम सीरीज के मैचों को भारत में यूरोस्पोर्ट नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इसी तरह फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी इसकी लाइव स्ट्रीम की जाएगी। ऐसे में भातरीय दर्शक इस सीरीज के मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं।

दांव

WTC के फाइनल का दांव

यह सीरीज केवल एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है, बल्कि लॉर्ड्स में होने वाले आगामी WTC फाइनल का टिकट तय करेगी।

तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली प्रोटियाज टीम मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन है, जिसने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था।

इस मौजूदा चक्र में भी दोनों टीमें अंक तालिका के शीर्ष पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस सीरीज का नतीजा फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भूमिका तय करेगा।

ADVERTISEMENT

टीमें

कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित एकादश?

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर है।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नोर्खिया।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, निक मैडिनसन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

ADVERTISEMENT