दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया। मुल्डर टेस्ट क्रिकेट के 149 साल लंबे इतिहास में तिहरा शतक लगाने के अलावा पारी में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं। उनके इस प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 219 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
रिकॉर्ड
एक ही मैच में शतक और 7 विकेट का खास क्लब
बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में मुल्डर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 गेंदों में शानदार 100 रन बनाए।
इसके बाद गेंदबाजी में 11 ओवरों में 31 रन देकर 7 विकेट झटके। इससे पहले जुलाई 2025 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने नाबाद 367 रनों की पारी खेली थी।
इस प्रदर्शन के साथ मुल्डर एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़ने और 7 विकेट लेने वाले दुनिया के केवल 5वें और दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
सूची
टेस्ट में तिहरा शतक और 5 विकेट हॉल लेने वाले अन्य खिलाड़ी
मुल्डर टेस्ट इतिहास में तिहारा शतक लगाने और 7 विकेट हॉल लेने वाले पहले ऑलराउंडर हैं।
उन्होंने इस मामले में गारफील्ड सोबर्स (365* रन और 6/73 और 6 बार 5 विकेट हॉल) को पीछे छोड़ दिया।
सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (340 रन और 5/34 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 2 बार 5 विकेट हॉल) तीसरे और वैली हैमंड (336 रन और 5/36 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 2 बार 5 विकेट हॉल) चौथे नंबर पर हैं।
उपलब्धि
मुल्डर ने लिया पहला 5 विकेट हॉल
मुल्डर ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में तंजीद हसन (29) को आउट कर अपने विकेटों का खाता खोला।
इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए मोमिनुल हक (0), लिटन दास (15), जाकिर अली (2), शोरिफुल इस्लाम (0), कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (34) और तस्कीन अहमद (10) को अपना शिकार बनाया।
यह उनके टेस्ट करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने नया इतिहास लिख दिया।