Loading...
DC के ट्रायल्स में दिखे सौरव गांगुली और युवराज, कोचिंग स्टाफ में बदलाव के संकेत
DC के ट्रायल्स में दिखे सौरव गांगुली और युवराज सिंह

DC के ट्रायल्स में दिखे सौरव गांगुली और युवराज, कोचिंग स्टाफ में बदलाव के संकेत

Aug 09, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी में बड़े प्रशासनिक और कोचिंग फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बेंगलुरु की 'जस्ट क्रिकेट एकेडमी' में आयोजित DC के टैलेंट हंट ट्रायल्स में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को एक साथ मैदान पर देखा गया। इससे IPL 2027 के लिए DC के नए कोचिंग स्टाफ को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा मिल गई है।

सवाल

क्या गांगुली और युवराज की जोड़ी संभालेगी DC की कमान?

हालांकि, DC या दोनों खिलाड़ियों की ओर से अभी तक किसी नई भूमिका की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंदरखाने एक बड़ा रणनीतिक रीसेट चल रहा है।

इसके तहत गांगुली को टीम का नया मुख्य कोच या निदेशक बनाया जा सकता है। इसी तरह युवराज को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है।

ट्रायल्स में युवराज को अंपायर के पीछे खड़े होकर युवा बल्लेबाजों का मार्गदर्शन करते देखा गया।

जानकारी

अमित मिश्रा की भी हुई एंट्री

इन दोनों के साथ टीम के पूर्व स्पिनर और नए कोचिंग स्टाफ सदस्य अमित मिश्रा भी ट्रायल्स की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

भूमिका

युवराज को DC में लाने के पीछे माना जा रहा ऋषभ पंत का हाथ

युवराज के DC में आने के पीछे मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत का हाथ माना जा रहा है।

पंत और युवराज के बीच करीबी रिश्ते हैं और मुश्किल दौर में पंत अक्सर युवी से सलाह लेते हैं।

खबरों के मुताबिक, पंत ने पहले भी फ्रेंचाइजी को कोचिंग स्टाफ में युवराज सिंह को शामिल करने का सुझाव दिया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से पंत की DC में वापसी के पीछे भी गांगुली और युवराज की अहम भूमिका बताई जा रही है।

ADVERTISEMENT

बदलाव

क्यों हो रहा है DC में बड़ा बदलाव?

DC की टीम IPL 2025 और 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है।

इसी वजह से मौजूदा कोचिंग सेटअप (वेणुगोपाल राव, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल और इयान बेल) को हटाकर एक मजबूत कोर ग्रुप बनाने की तैयारी है।

इसके अतिरिक्त, DC का मालिकाना हक संभालने वाले 2 समूहों (GMR और JSW स्पोर्ट्स) के बीच हर 2 साल में ऑपरेशन्स बदलने का नियम है। अब JSW के नेतृत्व वाले चक्र की शुरुआत हो रही है।

ADVERTISEMENT