Page Loader
स्मृति मंधाना ने द वुमेन हंड्रेड में रचा इतिहास, 500 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
स्मृति मंधाना पहले 2 मुकाबलों में लगाए अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@thehundred)

स्मृति मंधाना ने द वुमेन हंड्रेड में रचा इतिहास, 500 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

Aug 05, 2023
11:19 am

क्या है खबर?

स्मृति मंधाना ने द विमेंस हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में 500+ रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना मौजूदा सीजन के 2 मुकाबलों में 2 अर्धशतक लगा चुकी हैं। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ सीजन के पहले खेल में उन्होंने 152.77 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 36 गेंदों में 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

प्रदर्शन

मंधाना ने लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक

वेल्श फायर के खिलाफ अपने दूसरे मैच में मंधाना ने 166.66 की स्ट्राइक रेट से 70* रन बनाए। हालांकि, सदर्न ब्रेव 4 रन से मुकाबला हार गया। मंधाना ने टूर्नामेंट में अब तक 503 रन बनाए हैं। इस सूची में ट्रेंट रॉकेट्स की कप्तान नट साइवर-ब्रंट 497 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मंधाना टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी भी हैं। वह अब तक 5 अर्धशतक लगा चुकी हैं। जेमिमा रोड्रिगेज ने 4 शतक लगाए हैं।