Loading...
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर में अनबन, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दरार- रिपोर्ट
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच अनबन की खबर है (फाइल तस्वीर)

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर में अनबन, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दरार- रिपोर्ट

Oct 07, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी बदलने के साथ ही ड्रेसिंग रूम के अंदर की खींचतान की खबर सामने आई है। हरमनप्रीत कौर के मंगलवार को सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना का अगला कप्तान बनाया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव उतना सहज नहीं था, जितना बाहर से नजर आया। दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच कथित मतभेद और कप्तानी को लेकर तनाव ने ड्रेसिंग रूम के माहौल को भी प्रभावित किया।

रिपोर्ट

ड्रेसिंग रूम में तनाव और असहजता का माहौल बन गया था

टीम के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मंधाना और हरमनप्रीत के बीच पिछले कुछ समय से बात नहीं बन रही थी और दोनों एक-दूसरे से सहमत नहीं थीं। इससे भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भी साफ तौर पर तनाव और असहजता का माहौल बन गया था।

हरमनप्रीत ने समीक्षा बैठक के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने जापान में लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक दिलाकर अपने कप्तानी कार्यकाल का अंत किया।

बदलाव

मंधाना पहले ही चाहती थी बदलाव 

मंधाना चयनकर्ताओं के से खुश नहीं चल रहीं थीं। इसका कारण यह था कि पिछले साल घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप जीतने के बावजूद कप्तानी में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

हालिया इंटरव्यू में मंधाना ने भारत की कप्तानी संभालने के लिए अपनी तैयारी का संकेत भी दे दिए थे।

एशियाई खेलों में जीत के बाद उन्होंने टीम से और बड़े टूर्नामेंट जीतने का लक्ष्य रखने की बात कही थी।

ADVERTISEMENT

बदलाव

इस कारण गई हरमनप्रीत की कप्तानी 

टीम के नेतृत्व को लेकर चर्चा उस समय और तेज हो गई थी जब भारतीय टीम को टी-20 क्रिकेट में लगातार संघर्ष करना पड़ा।

टीम को 2 टी-20 विश्व कप में पहले ही बाहर होना पड़ा। इन निराशाजनक नतीजों के बाद कप्तानी पर सवाल और गहरे हो गए, खासकर सबसे छोटे प्रारूप में।

टीम के प्रदर्शन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच नेतृत्व की भूमिका पर भी गंभीरता से चर्चा होने लगी और कप्तानी को लेकर बहस तेज होती गई।

ADVERTISEMENT

पहला

पहले भी कप्तानी को लेकर भारतीय महिला टीम में हुए हैं तनाव

महिला क्रिकेट में कप्तानी बदलने का यह पहला मौका नहीं है, जब नेतृत्व के फैसले के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव की खबरें सामने आई हों।

2022 विश्व कप के बाद जब हरमनप्रीत ने मिताली राज से वनडे टीम की कप्तानी संभाली थी, तब भी दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे थे।

उस समय भी कप्तानी का बदलाव सहज नहीं रहा था और दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं।

ADVERTISEMENT