Page Loader
विश्वकप क्वालीफायर्स 2023: सिकंदर रजा ने जड़ा वनडे करियर का 21वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
रजा ने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023: सिकंदर रजा ने जड़ा वनडे करियर का 21वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 24, 2023
05:14 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 के 13वें मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 58 गेंदों पर 117.24 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। यह रजा के वनडे करियर का 21वां अर्धशतक है। उन्होंने एकदिवसीय में 7 शतक भी लगाए हैं। रजा ने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 54 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

प्रदर्शन

वनडे में बनाए हैं 3,000 से ज्यादा रन

3 मई, 2013 को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ बुलावायो में वनडे डेब्यू करने वाल रजा ने अब तक 132 मैच खेले हैं। इस दौरान 125 पारियों में उन्होंने 37.47 की औसत और 86.27 की स्ट्राइक रेट से 3,934 रन बनाए हैं। इसे अलावा उन्होंने वनडे की 102 पारियों में 43.02 की औसत और 4.95 की इकॉनमी से 80 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ रजा ने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट झटके थे।