NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सिकंदर रजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    सिकंदर रजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
    रजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में बनाए 62 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    सिकंदर रजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 15, 2024
    11:39 am

    क्या है खबर?

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने रविवार (14 जनवरी) को इतिहास रच दिया।

    वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 5 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने कोलंबो में टी-20 सीरीज के शुरूआती मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 42 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, उनकी पारी के बावजूद जिम्बाब्वे को हार मिली।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    अपने पिछले 5 टी-20 में ऐसा रहा रजा का प्रदर्शन  

    रजा ने नवंबर, 2023 में टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर में लगातार 3 अर्धशतक लगाते हुए फॉर्म हासिल किया था।

    उन्होंने नाइजीरिया के खिलाफ 65 रन बनाए और इसके बाद रवांडा और केन्या के खिलाफ क्रमश: 58 और 82 रन बनाए।

    इसके बाद रजा ने दिसंबर, 2023 में आयरलैंड के विरुद्ध हरारे में 65 रन की पारी खेली।

    अब उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ 62 रन बनाए।

    आंकड़े

    रजा ने इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ा 

    रजा इस प्रारूप में लगातार 5 बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    पूर्ण-सदस्यीय टीम के बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स 4-4 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा कर चुके हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि रजा के पिछले 5 टी-20 मैचों में गेंदबाजी के आंकड़े 3/3, 2/13, 2/21, 3/28 और 3/13 रहे हैं।

    उन्होंने हाल ही में खेले गए टी-20 में 3 विकेट लिए।

    करियर

    शानदार रहा है रजा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

    रजा ने 79 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 25.85 की औसत और 134.80 की स्ट्राइक रेट से 1,836 रन बनाए हैं।

    इस बीच 87 रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 13 अर्धशतक जमाए हैं। वह इस प्रारूप में जिम्बाब्वे के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी से उन्होंने 22.05 की औसत और 6.97 की इकॉनमी रेट से 58 विकेट झटके हैं।

    वह पिछले साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के टी-20 टीम के कप्तान बने थे।

    लेखा-जोखा

    रजा के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद हारा जिम्बाब्वे

    रजा को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 143/5 का स्कोर ही बना सकी।

    श्रीलंका से वनिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाना ने 2-2 विकेट लिए।

    जवाब में श्रीलंका ने 83 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। मुश्किल घड़ी में एंजेलो मैथ्यूज ने 46 रन की पारी खेली।

    उनके अलावा दासुन शनाका ने नाबाद 26* रन बनाए और मेजबान टीम ने आखिरी गेंद पर मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिकंदर रजा
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    सिकंदर रजा

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने जीता अवार्ड, सिकंदर बने विजेता क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    सूर्यकुमार यादव ने इस साल पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, पारी में बनाए खास रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन 5 शीर्ष ऑलराउंडर्स पर होंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली झूठी  क्रिकेट समाचार
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 वर्ष की उम्र में निधन  क्रिकेट समाचार
    वनडे विश्व कप इतिहास में श्रीलंका को मिली है सर्वाधिक हार, जानिए अन्य टीमों का हाल वनडे विश्व कप 2023
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान आयरलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम अफगानिस्तान: शिवम दुबे ने जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: मिचेल सेंटनर पहले टी-20 से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: जानिए कौन हैं अब्बास अफरीदी, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किया डेब्यू  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने मनायाअपने प्रशंसक का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल महेंद्र सिंह धोनी

    टी-20 क्रिकेट

    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    शाहीन अफरीदी ने किया अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे महंगा ओवर, 3 विकेट भी चटकाए शाहीन शाह अफरीदी
    डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: केन विलियमसन ने जड़ा अर्धशतक, पूरे किए 2,500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025