NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल बनाम अभिषेक शर्मा: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    शुभमन गिल बनाम अभिषेक शर्मा: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन? 
    अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    शुभमन गिल बनाम अभिषेक शर्मा: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 19, 2024
    06:37 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है।

    सूर्यकुमार यादव के रूप में भारतीय टीम को नया कप्तान मिला है।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, वहीं शुभमन गिल टीम के नए उपकप्तान होंगे।

    ऐसे में आइए इन दोनों खिलाड़ियों के टी-20 क्रिकेट के आंकड़ों की तुलना करते हैं।

    अभिषेक के आंकड़े

    अभिषेक ने खेले हैं 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 

    सलामी बल्लेबाज अभिषेक को भारतीय टीम के लिए खेलने का हाल ही में मौका मिला था।

    उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मुकाबले खेले और 4 पारियों में 31 की औसत से 124 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 174.64 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक निकला।

    हालांकि, अभिषेक को 2 मैचों में ही ओपनिंग करने का मौका मिला, जिसमें से एक में उन्होंने शतक लगा दिया। इसके बाद वे 3 नंबर पर खेले।

    शुभमन के आंकड़े

    शुभमन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    शुभमन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और सभी में ओपनिंग की है।

    इसकी 19 पारियों में उन्होंने 29.70 की औसत से 505 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 139.50 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126* रन रहा है।

    जानकारी

    ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं अभिषेक

    अभिषेक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं, वहीं शुभमन को नजरें जमाने में समय लगता है। अभिषेक ने टी-20 में 2023 से अब तक 96 छक्के लगाए हैं, वहीं शुभमन के बल्ले से 69 छक्के निकले हैं।

    साल के आंकड़े

    साल 2023 से दोनों खिलाड़ियों का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन 

    साल 2023 से शुभमन ने 48 टी-20 मुकाबले खेले और 42.34 की औसत और 149.87 की स्ट्राइक रेट से 1,821 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है।

    अभिषेक ने साल 2023 से 41 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32.97 की औसत और 183.96 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 1,319 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं।

    टी-20

    टी-20 क्रिकेट में दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े 

    शुभमन अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 143 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 36.65 की औसत और 136.71 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 4,398 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 6 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं।

    अभिषेक अब तक 109 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 30.05 की औसत और 154.41 की स्ट्राइक रेट से 2,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 16 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    IPL करियर

    दोनों खिलाड़ियों के IPL करियर पर एक नजर 

    अभिषेक ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 63 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 61 पारियों में उन्होंने 25.48 की औसत और 155.13 की स्ट्राइक रेट से 1,376 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं।

    शुभमन ने IPL में अब तक 103 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37.84 की औसत और 135.7 की स्ट्राइक रेट से 3,216 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अभिषेक शर्मा
    शुभमन गिल
    टी-20 क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अभिषेक शर्मा

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय, जानिए पिछले आंकड़े श्रेयस अय्यर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: शुभमन गिल के टेस्ट में 1,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    शुभमन गिल को 2023 के लिए मिलेगा BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे के खिलाफ इन टीमों ने बनाए है सबसे बड़े स्कोर भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम में कैसे होगा 125 करोड़ की पुरस्कार राशि का बटवारा? भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: आखिरी 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    गौतम गंभीर की कोचिंग में ये 5 बड़े ICC टूर्नामेंट खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम  गौतम गंभीर
    गौतम गंभीर को कोच बनने पर कितनी फीस मिलेगी और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? गौतम गंभीर
    ये विश्व कप विजेता खिलाड़ी बन चुके हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच  गौतम गंभीर
    IPL खेल चुके ये दिग्गज खिलाड़ी बने हैं भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025