Page Loader
साल 2023 में इन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में 100+ स्ट्राइक रेट से बनाए 1,000 रन
रोहित शर्मा नेन इस साल वनडे में बनाए 1,255 रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

साल 2023 में इन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में 100+ स्ट्राइक रेट से बनाए 1,000 रन

Dec 31, 2023
12:50 pm

क्या है खबर?

साल 2023 की विदाई में अब गिनती के पहर बचे हैं। पूरी दुनिया बाहें फैलाकर नए साल का स्वागत करने को बेताब है। 2023 में भारतीय बल्लेबाजों ने एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं। 4 भारतीय बल्लेबाजों ने इस साल वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाए। इनमें शुभमन गिल (1,584), विराट कोहली (1,377), कप्तान रोहित शर्मा (1,255) और केएल राहुल (1,060) शामिल हैं। इस दौरान गिल और रोहित की स्ट्राइक रेट 100+ की रही।

आंकड़े

इन बल्लेबाजों ने भी किया यह कारनामा

रोहित और गिल इस साल वनडे में 100+ स्ट्राइक रेट से 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 2018 में कोहली (1,202) और रोहित (1,030) ने, 2002 में वीरेंद्र सहवाग (1,130) ने और 1998 में सचिन तेंदुलकर (1,894) ने यह कारनामा किया था। गिल ने इस साल खेले 29 वनडे में 63.36 की औसत और 105.45 से बल्लेबाजी की। इसके अलावा रोहित ने 2023 में वनडे में 52.29 की औसत और 117.07 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

आंकड़े

कोहली ने 60+ औसत से बनाए 2,000+ रन

कोहाली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 60 से ज्यादा (66.06) औसत से 2,000+ रन बनाए। उन्होंने 2023 की 36 पारियों में 2,048 रन बनाए। कोहली ने इस साल खेले 7 टेस्ट मुकाबलों में 2 शतक की बदौलत 671 रन बनाए। साथ ही उन्होंने 2023 में खेले 27 वनडे में 6 शतक की मदद से 1,377 रन बनाए। उन्होंने 2019, 2018, 2017 और 2016 में भी 2,000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे। सचिन ने 1998 में 2,000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।