NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े
    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    May 16, 2023 | 02:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े
    शुभमन गिल ने IPL का पहला शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@ShubmanGill)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया। साल 2023 पंजाब के रहने वाले इस बल्लेबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अनके आंकड़े तो और भी शानदार हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    इस साल 6 शतक लगा चुके हैं शुभमन

    शुभमन ने इस साल 6 शतक लगाए हैं। 3 शतक वनडे क्रिकेट में आए हैं। 1 शतक उन्होंने टी-20 क्रिकेट में लगाया है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो वहां भी उनके बल्ले से 1 शतक निकला है। सोमवार को जैसे ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपना शतक पूरा किया, उनके इस साल 6 शतक हो गए। उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और 101 रन की पारी खेली।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसे हैं शुभमन के आंकड़े?

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन ने 10 IPL मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 62.62 की औसत से 501 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 147.35 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस साल टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 63 गेंद में 126 रन बनाए थे। उनकी यह शानदार पारी भी इसी मैदान पर आई थी। इस मैदान पर शुभमन ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक (128 रन) लगाया था।

    इस साल वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है शुभमन का प्रदर्शन?

    शुभमन वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर UAE के आसिफ खान हैं। उन्होंने 17 मैच में 700 रन बनाए हैं। शुभमन ने 9 मैच में 78.00 की औसत से 624 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। शुभमन इस साल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन बनाए थे।

    टेस्ट और टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है शुभमन का प्रदर्शन?

    इस साल शुभमन ने 2 टेस्ट मैच खेले हैं और 51.33 की शानदार औसत से 154 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक लगाया है। साल 2023 में शुभमन ने 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 40.40 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 165.57 की रही है। वह एक बार नॉटआउट रहे हैं और 1 शतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं।

    शुभमन ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    शुभमन ने GT के लिए पहला शतक और अर्धशतक दोनों लगाया है। साथ ही वह GT के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। दूसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने 27 मैचों में 776 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। इस सीजन शुभमन ने 13 मैच में 576 रन बनाए हैं। उन्होंने 146.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    शुभमन गिल
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL 2023

    IPL 2023: वार्नर ने PBKS के खिलाफ बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए उनके आंकड़े  डेविड वार्नर
    IPL 2023: DC से हारे तो प्लेऑफ से लगभग बाहर होगी PBKS, जानें जरुरी आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    GT बनाम SRH: मोहम्मद शमी ने लिए 4 विकेट, जानिए आंकड़े  मोहम्मद शमी

    शुभमन गिल

    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का पहला शतक लगाया IPL 2023
    GT बनाम SRH: भुवनेश्वर के सामने खामोश रहता है शुभमन का बल्ला, इतनी बार किया आउट भुवनेश्वर कुमार
    IPL: शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रहा है औसत, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी और पंजाबी संस्करण में अपनी आवाज देंगे क्रिकेटर शुभमन गिल  स्पाइडर मैन

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: मोहित शर्मा ने SRH के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: GT ने SRH को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने SRH को दिया 189 रन का लक्ष्य, गिल ने खेली शतकीय पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल से पहले ICC ने सॉफ्ट सिग्नल समेत बदले ये नियम  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    IPL 2023: SRH ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोचक हुई प्लेऑफ की दौड़, जानिए सभी टीमों की स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG-MI के लिए प्लेऑफ में स्थान पक्का करने का मौका, जानें जरुरी आंकड़े IPL 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: ईशान किशन हुए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका  ईशान किशन
    भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट में विश्व की पहले नंबर की टीम बनी, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: ईशान किशन और रुतुराज सहित 5 खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में शामिल- रिपोर्ट  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी बीच सीजन में टीमों को कह सकते हैं अलविदा इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL 2023: RCB ने DC को दिया 182 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड  सचिन तेंदुलकर
    हर्षल पटेल ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023