NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल को 2023 के लिए मिलेगा BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    शुभमन गिल को 2023 के लिए मिलेगा BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    शुभमन गिल को 2023 के लिए मिलेगा BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 22, 2024
    07:05 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है, ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

    पिछले साल इस खिलाड़ी का प्रदर्शन क्रिकेट कमाल का रहा था।

    कल हैदराबाद में एक कार्यक्रम में इस पुरस्कार की घोषणा की जानी है।

    गिल दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय

    पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

    गिल साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 48 मैच की 52 पारियों में 46.82 की औसत से 2,154 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले थे।

    उनके अलावा विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने पिछले साल 2,000 से ज्यादा रन बनाए थे।

    कोहली के बल्ले से 35 मैच में 66.06 की औसत से 2,048 रन निकले थे। उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे।

    प्रदर्शन

    वनडे और टी-20 में शुभमन का प्रदर्शन 

    साल 2023 में गिल ने वनडे क्रिकेट में 29 मैच खेले थे। 29 पारियों में 63.36 की औसत से उन्होंने 1,584 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन था।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस खिलाड़ी ने 13 मैच खेले थे। इसकी 13 पारियों में उन्होंने 26.00 की औसत और 145.11 की स्ट्राइक रेट से 312 रन निकले थे।

    उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया था।

    विश्व कप

    वनडे विश्व कप 2023 में कैसा रहा गिल का प्रदर्शन? 

    वनडे विश्व कप 2023 में गिल ने 9 मैच खेले थे। इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 44.25 की औसत और 106.94 की उम्दा स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे।

    इस बीच उनके बल्लेबाज से 4 अर्धशतक निकले थे। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह अपना शतक बनाने से चूक गए थे और 92 रन बनाकर आउट हुए थे।

    वह इस संस्करण में 21वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    दोहरा शतक

    इस खास क्लब में शामिल हुए थे शुभमन 

    साल 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ गिल ने दोहरा शतक जड़ा था।

    मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। गिल ने 149 गेंदों का सामना करते हुए 208 रन की विशाल पारी खेली थी, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के भी शामिल थे।

    गिल रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए थे।

    खास

    रवि शास्त्री को मिलेगा खास सम्मान 

    भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री को BCCI खास लाइफ टाम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

    शास्त्री साल 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम बनी थी। साल 2020-21 में भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी।

    शास्त्री की कोचिंग में भारत ने 38 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमे टीम को 23 मैच में जीत मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने खेली अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान को हराकर अपने नाम की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपना चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: शिवम दुबे ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिवम दुबे

    शुभमन गिल

    रोहित शर्मा ने ICC वनडे क्रिकेट रैंकिंग इतिहास में पहली बार विराट कोहली को पछाड़ा  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    भारत बनाम बांग्लादेश: शुभमन गिल ने लगाया विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: वनिंदु हसरंगा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को हराकर 2-1 से जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025