Page Loader
शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है कारण 
शुभमन गिल टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे, जानिए क्या है कारण 

Sep 15, 2024
01:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 6 अक्टूबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से उपकप्तान शुभमन गिल को आराम दिया गया है। वर्क-लोड मैनेजमेंट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। गिल जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कप्तान थे और उस सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया।

लगातार

लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं गिल

गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज से लगाता क्रिकेट खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का भी वह हिस्सा थे। इसके बाद दलीप ट्रॉफी में भी वह खेलते हुए नजर आए थे। 19 सितंबर से शुरू हो रहे भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का भी वह हिस्सा होंगे। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के ठीक बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

बयान

BCCI ने क्या कहा?

PTI से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने नाम न बताने के शर्त पर कहा, "हां, गिल को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। अगर आप कार्यक्रम देखें तो 3 टी-20 मैच 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इसलिए 3 दिन के अंदर गिल को खिलाना थोड़ा मुश्किल है। वर्क-लोड मेनेजमेंट को देखते हुए उनको आराम देना महत्वपूर्ण है।"

विश्व कप

टी-20 विश्व कप का हिस्सा नहीं थे गिल

गिल का चयन टी-20 विश्व कप 2024 में नहीं हुआ था। वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बने थे। हालांकि, इस टूर्नामेंट के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद लगातार गिल टी-20 टीम का हिस्सा बने हैं। उन्हें टीम का अगला कप्तान भी माना जा रहा है। गिल विश्व कप बीच में छोड़कर ही वापस आ गए थे। उन्हें अंगुली में चोट लग गई थी।

करियर

गिल के करियर पर एक नजर 

गिल ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 21 मैच खेले हैं। इसकी 21 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 578 रन बनाए हैं। उनकी औसत 30.42 की रही है। गिल ने 139.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126* रन रहा है।