Loading...
वनडे प्रारूप में कप्तानी में डेब्यू करते हुए श्रेयस अय्यर ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स
शून्य पर आउट हुए अय्यर (तस्वीर: एक्स/@ShreyasIyer15)

वनडे प्रारूप में कप्तानी में डेब्यू करते हुए श्रेयस अय्यर ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स

Nov 14, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे मैच में 244 रन से करारी शिकस्त मिली। इस मैच में शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे और उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की। यह पहला ऐसा वनडे मैच था, जिसमें अय्यर ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया। इस शर्मनाक हार वाले मैच में अय्यर ने कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए उनके बारे में जानते हैं।

सूची 

कोहली और गिल की सूची में शामिल हुए अय्यर 

अय्यर ने इसी साल आयरलैंड दौरे पर पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तानी की थी, जिसमें भारत को आयरिश टीम के खिलाफ 34 रन से हार मिली थी।

अब अय्यर तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान बने हैं, जो अपने पहले वनडे और टी-20 मैचों में हारे हैं।

इससे पहले भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली और शुभमन गिल भी अपने पहले वनडे और टी-20 मैच हार चुके थे।

रिकॉर्ड 

बतौर कप्तान डेब्यू पारी में शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने अय्यर 

बे ओवल में खेले गए मैच में अय्यर अपनी पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के पहले ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।

अय्यर अब कप्तान के तौर पर अपनी पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने हैं।

बता दें कि कोहली और रोहित शर्मा ने अपनी-अपनी कप्तानी का डेब्यू करते हुए 2-2 रन बनाए, जबकि सुनील गावस्कर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड्स 

अय्यर के नेतृत्व में भारत ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स 

अय्यर की कप्तानी में भारत ने वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार (244 रन) दर्ज की।

अय्यर के नेतृत्व में न्यूजीलैंड में वनडे में खेलते हुए भारत ने अपना सबसे कम स्कोर (89 रन) बनाया।

अय्यर की अगुआई में 16 साल बाद भारत 90 रन से कम के स्कोर पर ऑल-आउट हो गया। इससे पहले 90 से कम रन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (89 रन, दांबुला, 2010) ही बनाए थे।

ADVERTISEMENT

लेखा-जोखा 

चौथे वनडे में इस तरह से जीती न्यूजीलैंड की टीम 

न्यूजीलैंड को विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद फिन एलन ने 30 गेंदों में 41 रन बनाए और टीम ने 333 रन बनाए।

भारत से गुरनूर बरार, अक्षर पटेल, और आकिब नबी ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 9 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए।

इसके बाद भी भारतीय बल्लेबाज निरंतर आउट हुए। मैट हेनरी ने 6 विकेट लिए और भारतीय टीम 89 रन पर सिमट गई।

ADVERTISEMENT