Loading...
वैभव सूर्यवंशी को अभी नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह, कप्तान अय्यर ने कही ये बात
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है (फाइल तस्वीर)

वैभव सूर्यवंशी को अभी नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह, कप्तान अय्यर ने कही ये बात

Oct 21, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन शीर्ष क्रम में लगातार अच्छा कर रहे हैं। हालांकि, अय्यर ने भरोसा जताया कि उनको सही समय पर अपने मौके जरूर मिलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सूर्यवंशी का चयन हुआ है। पहला मैच 22 अक्टूबर को होगा।

बयान

अय्यर ने क्या कहा?

अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले बुधवार को कहा, "सूर्यवंशी जैसी प्रतिभा के लिए यह जरूरी है कि वह ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहे। वह अभी बहुत युवा है। उसके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं। ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे टीम में आ सकता है, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने विश्व कप भी जीता है।"

भविष्य

अय्यर ने सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर ये बात कही 

अय्यर का मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव सूर्यवंशी को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद करेगा।

उन्होंने आगे कहा, "जब वह आगे विदेश में खेलने आएगा तो उसे इन खास पिचों पर खेलने के तरीके का अच्छा अंदाजा हो जाएगा। वह ऐसी परिस्थितियों के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। वह यहां पहली बार आने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी इन परिस्थितियों में खेलने के बारे में बता सकेगा।"

ADVERTISEMENT

ड्रेसिंग रूम

ड्रेसिंग रूम को लेकर ये बोले अय्यर 

अय्यर ने ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर आगे कहा, "हमारे लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना मैच खेलना और नई परिस्थितियों के अनुकूल ढलना भी बेहद मजेदार होता है। हम बस यही चाहते हैं कि बाकी कारणों को एक तरफ रखकर इस बात पर ध्यान दें कि हमें जीत हासिल करने के लिए किस तरह की योजना बनानी है। ड्रेसिंग रूम में फिलहाल इसी पर चर्चा हो रही है।"

ADVERTISEMENT

कारण

पहले भी अय्यर कर चुके हैं अभिषेक और सैमसन की वकालत 

कप्तान अय्यर ने पहले भी साफ किया था कि टीम प्रबंधन वर्तमान में अभिषेक और सैमसन की स्थापित जोड़ी का ही समर्थन कर रही है।

सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से 776 रन बनाए थे और कई अवॉर्ड्स जीते थे।

सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे थे। हालांकि, मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में उन्हें ज्यादा मुकाबलों में मौके नहीं मिल रहे हैं।

ADVERTISEMENT