LOADING...
भारत से हार के बाद भड़के शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को बताया अयोग्य और अनपढ़
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मोहसिन निकवी को बताया अयोग्य और अनपढ़

भारत से हार के बाद भड़के शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को बताया अयोग्य और अनपढ़

Feb 16, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रनों से शिकस्त देते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। इस हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों समेत उनके प्रशंसकों में निराशा की लहर है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तो इस हार से इतना भड़क गए कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आलोचना करने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अयोग्य और अनपढ़ करार दे दिया।

बयान

अख्तर ने क्या दिया बयान?

अख्तर ने पाकिस्तान टीम की हार के बाद ABP न्यूज पर कहा, "सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरी है। मैच में हमारा कोई दबदबा नहीं था। शाहीन अफरीदी मैच में 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। यह आधुनिक क्रिकेट की जरूरत नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "ये (पाकिस्तानी खिलाड़ी) वो प्रतिभाएं नहीं हैं जो भारत के खिलाफ मैच में होने वाले दबाव झेल सकें।"

हमला

अख्तर ने नकवी पर बोला हमला

अख्तर ने कहा, "एक ऐसा व्यक्ति जिसे कुछ भी नहीं पता, वह PCB का अध्यक्ष (मोहसिन नकवी) बन गया है। आप क्या कर सकते हैं? टीम कैसे चलेगी? आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता। दुनिया का सबसे बड़ा अपराध है किसी काम को अयोग्य लोगों को सौंप देना।" उन्होंने नकवी को अयोग्य और अनपढ़ बताते हुए कहा कि वह PCB के अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं।

Advertisement

जानकारी

15-20 सालों से पाकिस्तान क्रिकेट में कोई निवेश नहीं- अख्तर

अख्तर ने कहा, "पिछले 15-20 सालों से पाकिस्तान क्रिकेट में कोई निवेश नहीं हुआ है। दुखद सच्चाई यह है कि एक समय हम मैदान पर भारत से मुकाबला करते थे, लेकिन आज हम उन्हें हराने का सपना भी नहीं देख सकते हैं।"

Advertisement

परिणाम

भारत ने किस तरह दर्ज की जीत?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (77), कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) की पारियों से 175/7 का स्कोर बनाया। पाकिस्तान से सैम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। भारत से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए।

Advertisement