NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन
    IPL इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 20, 2020
    10:07 pm
    IPL इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद धवन ने आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ भी नाबाद शतकीय पारी खेली। धवन IPL में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और साथ ही उन्होंने अपने 5,000 रन भी पूरे किए हैं। आइए जानते हैं शतकीय पारी के दौरान धवन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर।

    2/5

    धवन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    धवन ने इस सीजन लगातार चौथे मैच में 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक लगातार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 2016 में विराट कोहली ने भी लगातार चार मैचों में 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। धवन ने KXIP के खिलाफ छठा अर्धशतक लगाया है। वह KXIP के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    3/5

    5,000 रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बने धवन

    अपनी पारी के दौरान धवन 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की एलीट लिस्ट का भी हिस्सा बने। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे भारतीय और कुल मिलाकर पांचवें बल्लेबाज बने हैं। 10 मैचों में 465 रन बना चुके धवन इस सीजन दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लीग में सबसे अधिक रनों के मामले में वह विराट कोहली (5,759), सुरेश रैना (5,368) और रोहित शर्मा (5,158) से ही पीछे हैं।

    4/5

    संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक 100 से अधिक का स्कोर

    धवन ने इस सीजन दो बार 100 से अधिक का स्कोर बनाया है। क्रिस गेल, हाशिम अमला और शेन वाटसन के साथ यह संयुक्त रूप से एक सीजन में दूसरे सबसे अधिक 100 से अधिक के स्कोर हैं।

    5/5

    KXIP के खिलाफ शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बने धवन

    KXIP के खिलाफ शतक लगाने वाले धवन सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह IPL में शतक लगाने वाले दिल्ली के आठवें बल्लेबाज भी बने हैं। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर से पहले तक धवन के नाम इस सीजन एक भी 50 से अधिक का स्कोर नहीं था। इसके बाद से धवन ने अपना गियर बदला है और दो अर्धशतक तथा दो शतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन
    पंजाब किंग्स
    दिल्ली कैपिटल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉयो-सेक्योर वातावरण के कारण दौरों से हट सकते हैं खिलाड़ी- मोर्गन क्रिकेट समाचार
    IPL: युवा खिलाड़ियों पर दिए बयान को लेकर घिरे धोनी, श्रीकांत ने की जमकर आलोचना चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: मोहम्मद शमी के खिलाफ कैसा रहा है अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: KXIP के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स, पढ़ें पिच रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी बातें क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर बने पहले कोरोना सब्सीच्यूट क्रिकेटर कोरोना वायरस
    लंका प्रीमियर लीग: आंद्रे रसेल और डू प्लेसी जैसे सितारों के साथ खेलेंगे दो भारतीय टी-20 क्रिकेट
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? पंजाब किंग्स
    IPL 2020: दमदार प्रदर्शन करके RR ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    शिखर धवन

    IPL: धवन की शतकीय पारी से DC ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: सातवें मुकाबले में DC ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    दो साल से टेस्ट नहीं खेलने के बावजूद धवन ने नहीं छोड़ी है वापसी की उम्मीद टेस्ट क्रिकेट
    आज ही के दिन टेस्ट में धवन ने बनाया था यह अनोखा रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    पंजाब किंग्स

    KXIP बनाम MI: दूसरे सुपर ओवर में बुमराह-शमी ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सामने होगी KXIP, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: RCB के सामने होगी KXIP, जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2020: प्रवीण दुबे ने किया अमित मिश्रा को रिप्लेस, जानिए कौन है यह गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: DC को चुनौती देंगे चेन्नई के सुपरकिंग्स, जानिये संभावित एकादश और दूसरे आंकड़े दिल्ली
    IPL 2020: DC ने सीजन में दूसरी बार RR को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी राजस्थान रॉयल्स, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023