NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, नौ साल बाद टूटी जोड़ी
    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, नौ साल बाद टूटी जोड़ी
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, नौ साल बाद टूटी जोड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 08, 2021
    08:36 am
    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, नौ साल बाद टूटी जोड़ी
    धवन और आयशा का हुआ तलाक

    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक हो गया है। लगभग नौ साल साथ रहने के बाद अब यह जोड़ी अलग हो गई है। बीते मंगलवार को आयशा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी थी। दोनों के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं थे और अब उनके तलाक की बात सामने आई है। अब तक धवन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    2/6

    दूसरी बार हुआ है आयशा का तलाक

    46 वर्षीया आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जब पहली बार उनका तलाक हुआ था तब वह काफी डरी हुई थीं और उन्हें लग रहा था कि उन्होंने कई चीजें गलत कर दी हैं। उन्होंने आगे लिखा, "अंदाजा लगाइए वही चीज मेरे साथ दोबारा होने पर मेरा क्या हुआ होगा। पहली बार में जो चीजें हुई थीं वहीं चीजें फिर से हो रही थीं, लेकिन मैंने अब खुद को संभाल लिया है।"

    3/6

    आयशा का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by apwithaesha on September 8, 2021 at 8:31 am IST

    4/6

    आयशा ने डिलीट कर दी हैं धवन के साथ वाली अपनी सभी फोटो

    35 वर्षीय धवन और आयशा के बीच रिश्ते खराब थे, लेकिन यह कितने हद तक खराब थे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, लेकिन आयशा ने धवन के साथ वाली अपनी सभी फोटो डिलीट कर दी है। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं। आयशा लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं और उनके तीनों बच्चे भी उनके साथ हैं।

    5/6

    धवन से 10 साल बड़ी हैं आयशा

    आयशा उम्र में धवन से 10 साल बड़ी हैं। उनकी मां बंगाली और पिता ऑस्ट्रेलियन हैं और वह अधिकतर समय ऑस्ट्रेलिया में ही रही हैं। उम्र में 10 साल बड़ी और दो बेटियों की मां से शादी के लिए धवन के परिवार के लोग बिल्कुल राजी नहीं थे। हालांकि, धवन ने अपने परिवार के सभी लोगों को मनाते हुए 2012 में सिख परंपरा से आयशा के साथ शादी रचाई थी।

    6/6

    फिलहाल UAE में हैं धवन

    धवन फिलहाल UAE में हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए मैच खेलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) कैंप का हिस्सा हैं। जुलाई में धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था। आयशा और धवन की शादी से एक बेटे का जन्म हुआ है जिसका नाम जोरावर धवन है। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं जिनमें बड़ी की उम्र 21 और छोटी की उम्र 16 साल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन

    क्रिकेट समाचार

    ICC टी-20 रैंकिंग: बल्लेबाजों में भारत की शफाली वर्मा शीर्ष पर बरकरार भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, जोस बटलर की हुई वापसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट जीतने वाले एशियाई कप्तान हैं कोहली, जानें आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2021: इस सीजन के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर IPL 2021

    शिखर धवन

    IPL 2021: केएल राहुल और शिखर धवन का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    ICC रैंकिंग: वनडे में शिखर धवन को हुआ फायदा, टी-20 में टॉप-10 में शामिल हुए रिजवान क्रिकेट समाचार
    बतौर ओपनर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका बनाम भारत: श्रीलंका दौरे पर ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023