NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी के संन्यास को लेकर साक्षी ने जमकर लताड़ा, किया ये ट्वीट
    अगली खबर
    धोनी के संन्यास को लेकर साक्षी ने जमकर लताड़ा, किया ये ट्वीट

    धोनी के संन्यास को लेकर साक्षी ने जमकर लताड़ा, किया ये ट्वीट

    लेखन Neeraj Pandey
    May 28, 2020
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं और उनके भविष्य को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं।

    बीते बुधवार की शाम को ट्विटर पर तमाम लोग #DhoniRetires हैशटैग के साथ ट्वीट करने लगे।

    धोनी की पत्नी साक्षी ने इस हैशटैग को देखा और तुरंत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऐसा करने वाले लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर बता दिया।

    मामला

    थोड़ी देर बार साक्षी ने डिलीट कर दिया अपना ट्वीट

    साक्षी ने ट्वीट किया, 'यह केवल अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों के दिमाग को अस्थिर बना दिया है। गेट ए लाइफ।'

    हालांकि, थोड़ी देर के बाद साक्षी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

    यह पहला मौका नहीं है जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की बातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने धोनी के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया था।

    संन्यास

    धोनी को लेकर आई हैं मिली-जुली खबरें

    मार्च में ही स्पोर्ट्सकीड़ा ने रिपोर्ट किया था कि धोनी इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

    रिपोर्ट में कहा गया था कि धोनी ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार को अपने निर्णय के बारे में बता दिया है।

    हालांकि, इस रिपोर्ट के पांच दिन बाद ही धोनी के करीबी मित्र ने ABP न्यूज से कहा था कि माही संन्यास के बारे में पूछने पर गुस्सा होते हैं।

    दिग्गजों की राय

    तमाम दिग्गजों के मुताबिक खत्म हो चुका है धोनी का इंटरनेशनल करियर

    पूर्व महान भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर से लेकर धोनी के साथी खिलाड़ी रह चुके आशीष नेहरा तक को लगता है कि माही अब भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को भी लगता है कि धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है।

    शोएब अख्तर ने कहा था कि धोनी को 2019 विश्वकप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था।

    धोनी की वापसी

    धीरे-धीरे खत्म हो रही धोनी की वापसी की उम्मीद

    भारतीय टीम में धोनी के लिए वापसी कर पाना वैसे ही कठिन लग रहा था और कोरोना के कारण क्रिकेट पर लगे ब्रेक ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

    38 वर्षीय धोनी ने 10 महीनों से क्रिकेट नहीं खेली है और उनके लिए खुद को मैच फिट रखना बड़ी चुनौती होगी।

    इस साल होने वाला टी-20 विश्वकप भी स्थगित होने की कगार पर है और IPL का भविष्य भी तय नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    2020 टी-20 विश्वकप को 2022 में शिफ्ट करने पर विचार कर सकते हैं ICC बोर्ड मेंबर्स BCCI
    स्मिथ-कोहली की तुलना पर पीटरसन का बड़ा बयान, कहा- कोहली के करीब भी नहीं हैं स्मिथ विराट कोहली
    दानिश कनेरिया का बड़ा आरोप, बोले- अफरीदी ने बर्बाद किया मेरा वनडे करियर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    स्मिथ और कोहली में कौन है बेस्ट? जानिए क्या है दिग्गजों की राय विराट कोहली

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL से पहले एक ही टीम में खेलते दिख सकते हैं रोहित, कोहली और धोनी इंडियन प्रीमियर लीग
    अजय जडेजा ने धोनी को बताया मर्सिडीज़ तो इस खिलाड़ी को कहा अल्टो क्रिकेट समाचार
    धोनी के संन्यास की खबरों पर एमएसके प्रसाद ने रखी अपनी राय क्रिकेट समाचार
    डेब्यू मुकाबले में धोनी से मिली सलाह के बारे में जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट का बादशाह बना ऑस्ट्रेलिया, भारत को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंचा भारत की खबरें
    2019 टी-20 दिव्यांग वर्ल्ड सीरीज़ जीतने वाली भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली ईनामी राशि BCCI
    चार सालों तक नंबर वन पोजीशन पर रहकर ऐसा रहा भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    आज ही के दिन टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे सुरेश रैना सुरेश रैना

    आईपीएल समाचार

    कोरोना वायरस: दर्शकों के बिना IPL का आयोजन बेहतरीन फैसला होगा- हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स की ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: मुंबई इंडियंस की ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: 2010 सीजन को याद करते हुए अश्विन बोले- CSK ने मुझे बैक नहीं किया था इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025