LOADING...
शाहीन अफरीदी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान से सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने (तस्वीर: एक्स/@ICC)

शाहीन अफरीदी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Feb 24, 2026
11:15 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 45वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 30 रन देते हुए 4 विकेट लिए। इसके बावजूद पाकिस्तान को मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही अफरीदी की गेंदबाजी 

अफरीदी ने इंग्लैंड की पारी के पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट (0) को आउट करते हुए विकेटों का खाता खोला। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में जोस बटलर (2) और अपने तीसरे ओवर में जैकब बेथेल (8) को आउट करते हुए विपक्षी टीम को बैकफुट में धकेल दिया। पावरप्ले के दौरान अपने शुरुआती 3 ओवर करने आए अफरीदी ने अपना आखिरी ओवर मैच के आखिर में किया। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में हैरी ब्रूक (100) को बोल्ड किया।

आंकड़े 

अफरीदी ने विकेटों के मामले में रऊफ को पीछे छोड़ा 

अफरीदी ने विकेटों के मामले में हारिस रऊफ को पीछे छोड़ा। बता दें कि रऊफ ने 94 मैचों में 21.10 की औसत और 8.38 की इकॉनमी रेट के साथ 133 विकेट ले चुके हैं। अफरीदी अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के 11वें सबसे ज्यादा विकेट (135) लेने वाले गेंदबाज हैं। इनके अलावा सिर्फ शादाब खान ऐसे पाकिस्तानी गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में 100 से अधिक विकेट चटकाए हैं।

Advertisement