Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SC ने रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन को नियुक्त किया BCCI का पहला लोकपाल
  • खेलकूद

    SC ने रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन को नियुक्त किया BCCI का पहला लोकपाल

    मोहम्मद वाहिद
    लेखन
    मोहम्मद वाहिद
    Twitter
    अंतिम अपडेट Feb 21, 2019, 05:50 pm
    SC ने रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन को नियुक्त किया BCCI का पहला लोकपाल
  • देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट (SC) ने गुरुवार को रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का लोकपाल नियुक्त किया।

    डीके जैन तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालेंगे। लोढ़ा कमेटी के मुताबिक, BCCI के नए कानून में इसकी व्यवस्था की गई है। इसी के मद्देनज़र सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल की नियुक्ति का आदेश दिया है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में CoA ने जल्द लोकपाल की नियुक्ति की अपील की थी।

  • इस खबर में
    ANI ने ट्वीट कर दी जानकारी हम डीके जैन को BCCI का पहला लोकपाल नियुक्त कर रहे हैं: BCCI जानिए क्या होंगे लोकपाल के अधिकार लोकपाल के न होने से लंबित था हार्दिक पंड्या और राहुल का मामला जानिए क्या था पूरा विवाद
  • ट्विटर पोस्ट

    ANI ने ट्वीट कर दी जानकारी

  • Supreme Court appoints former SC judge Justice (Retired) D K Jain as an ombudsman of Board of Control for Cricket in India (BCCI), after it was apprised that all the parties have accepted his name. SC says "Justice (r) will take his charge as soon as possible." pic.twitter.com/3YF91P0z8t

    — ANI (@ANI) February 21, 2019
  • बयान

    हम डीके जैन को BCCI का पहला लोकपाल नियुक्त कर रहे हैं: BCCI

  • जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एएम सप्रे की पीठ ने कहा, "हमें खुशी है कि संबंधित पक्षों के सुझावों और सहमति से रिटायर्ड जज डीके जैन को BCCI का लोकपाल नियुक्त करने पर सहमति बन गई है। हम डीके जैन को BCCI का पहला लोकपाल नियुक्त कर रहे हैं।"

    इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासकों की समिति (CoA) के अध्यक्ष विनोद राय और सदस्य डायना एडुल्जी को निर्देश दिए कि उन्हें आपसी मतभेद सार्वजनिक नहीं करने चाहिए।

  • BCCI

    जानिए क्या होंगे लोकपाल के अधिकार

  • BCCI के संशोधित संविधान के मुताबिक लोकपाल बोर्ड के आंतरिक विवादों का निपटारा, बोर्ड मेंबर्स और एसोसिएट मेंबर्स के बीच विवाद को सुलझाना, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमों के उल्लंघन, टीम अधिकारियों की शिकायतों को देखना और टिकट वितरण में किसी तरह की धांधली जैसे विवादों का निपटारा करेगा।

    इसके साथ ही लोकपाल खिलाड़ियों से सम्बंधित सभी विवादों का भी निपटारा करेगा।

    आपको बता दें कि लोकपाल डीके जैन ही पंड्या और राहुल के विवाद का निपटारा करेंगे।

  • विवाद

    लोकपाल के न होने से लंबित था हार्दिक पंड्या और राहुल का मामला

  • BCCI में लोकपाल के न होने की वजह से ही हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल का विवाद लंबित था। लेकिन सुनवाई के दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने साफ किया कि लोकपाल की नियुक्ति के बाद पंड्या और राहुल से जुड़े विवाद को तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

    बता दें कि दोनों खिलाड़ियों को विवाद के बाद अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन बाद में दोनों खिलाड़ियों का बैन खत्म कर दिया था।

  • विवाद

    जानिए क्या था पूरा विवाद

  • 'कॉफी विद करन' में निजी सवालों का जवाब देते हुए पंड्या ने सेक्स, रिलेशनशिप, डेटिंग, वर्जिनिटी और महिलाओं से जुड़े सवालों के जवाब देकर फैंस को हैरान कर दिया था।

    पंड्या ने बताया कि इन सब के मामले में उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है। साथ ही पंड्या ने शो में लड़कियों को लेकर कई विवादास्पद और रंगभेदी कमेंट्स भी किए थे।

    इसके बाद दुनियाभर में दोनों खिलाड़ियों की काफी आलोचना हुई थी।

  • कॉफी विद करण
  • BCCI
  • क्रिकेट समाचार
  • हार्दिक पांड्या
  • केएल राहुल
  •  
ताज़ा खबरें
  • RR बनाम PBKS: सैमसन का शतक बेकार, राजस्थान को मिली चार रन से हार
    RR बनाम PBKS: सैमसन का शतक बेकार, राजस्थान को मिली चार रन से हार
    खेलकूद
  • IPL 2021: जल्द ही गेंदबाजी करते दिखेंगे हार्दिक पांड्या, डायरेक्टर जहीर खान ने दिए संकेत
    IPL 2021: जल्द ही गेंदबाजी करते दिखेंगे हार्दिक पांड्या, डायरेक्टर जहीर खान ने दिए संकेत
    खेलकूद
  • मां आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
    मां आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
    मनोरंजन
  • RR बनाम PBKS: राहुल और हूडा की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 का लक्ष्य
    RR बनाम PBKS: राहुल और हूडा की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 का लक्ष्य
    खेलकूद
  • आज के ही दिन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
    आज के ही दिन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
    खेलकूद
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021