Page Loader
सऊदी राजकुमार ने दिखाई IPL में 2.49 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि- रिपोर्ट
IPL 2024 के लिए 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

सऊदी राजकुमार ने दिखाई IPL में 2.49 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि- रिपोर्ट

Nov 03, 2023
06:18 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के बीच दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इन दिनों सुर्खियों में है। सऊदी अरब ने IPL में अरबों डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि व्यक्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सलाहकारों ने IPL को 30 अरब डॉलर (तकरीबन 2.49 लाख करोड़ रुपये) की वैल्यू वाली होल्डिंग कंपनी में स्थानांतरित करने के बारे में भारत सरकार के अधिकारियों से बात की है।

रिपोर्ट

2008 में हुई थी IPL की शुरुआत

रिपोर्ट के मुताबिक, जब क्राउन प्रिंस ने सितंबर में भारत का दौरा किया था तब बातचीत हुई थी, जिसमें कहा गया था कि किंगडम ने लीग में 5 अरब डॉलर का निवेश करने और अन्य देशों में विस्तार करने में मदद करने का प्रस्ताव रखा था। IPL के अब तक 16 सीजन खेले गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार लीग का खिताब अपने नाम किया है।

नीलामी

इस साल के आखिरी में होगी मिनी नीलामी

IPL 2024 के लिए 19 दिसंबर को मिनी नीलामी हो सकती है। 15 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करनी होगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग की अगली नीलामी दुबई में होने की संभावना है। BCCI ने इसके लिए एक विंडो (15 से 19 दिसंबर के बीच) लॉक कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर महीने में ही विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी भी हो सकती है।