LOADING...
संजू सैमसन का खराब फॉर्म बरकरार, लगातार तीसरे मुकाबले में नहीं पहुंच सके दोहरे अंक तक
संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

संजू सैमसन का खराब फॉर्म बरकरार, लगातार तीसरे मुकाबले में नहीं पहुंच सके दोहरे अंक तक

Jul 01, 2026
11:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। ये लगातार तीसरा मौका है जब वह दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे। आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। भारतीय टीम को उस सीरीज में 2-0 से करारी हार मिली थी। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

विश्व कप

सैमसन के बल्ले से नहीं निकल रहे रन 

टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में सैमसन ने 89 रन की पारी खेली थी। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 4 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरे मैच में वह पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ वह 7 गेंदों में एक रन बनाकर साकिब महमूद की गेंद पर आउट हुए।

करियर

ऐसा रहा है सैमसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

सैमसन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2015 में खेला था। उन्होंने अब तक 65 मुकाबले खेले हैं और इसकी 57 पारियों में 27.01 की औसत से 1,405 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 155.42 की रही है। उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111 रन रहा है। सैमसन की निरंतरता उनकी सबसे बड़ी समस्या है। इस कारण वह काफी समय टीम से बाहर भी रहे थे।

Advertisement

जानकारी

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे हैं सैमसन के आंकड़े 

सैमसन टी-20 में दूसरी बार साकिब का शिकार बने। वह अब तक इस तेज गेंदबाज के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संजू के नाम 20.14 की औसत से 141 रन दर्ज हैं।

Advertisement