Loading...
टी-20 विश्व कप में छाए संजू सैमसन अब क्यों पड़ रहे फीके? आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
संजू सैमसन निरंतर अच्छा नहीं कर पा रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप में छाए संजू सैमसन अब क्यों पड़ रहे फीके? आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Oct 12, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन की भारतीय टीम में जगह अब भी पक्की नहीं है। खिताब जीतने के बाद से सैमसन का प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा है। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन ज्यादातर मौकों पर वह जल्दी आउट हुए हैं। ऐसे में उनके प्रदर्शन और प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आइए, विश्व कप के बाद उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

टी-20 

टी-20 विश्व कप 2026 में ऐसे थे सैमसन के आंकड़े 

टी-20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने लगातार 3 पारियों में 80+ के स्कोर बनाए और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाए।

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89-89 रन की पारियां खेलीं।

उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार जीता।

फॉर्म

विश्व कप के बाद कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं सैमसन 

टी-20 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद सैमसन की फॉर्म में बड़ी गिरावट आई है।

विश्व कप के बाद खेले 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 20.3 की औसत से सिर्फ 264 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 158.08 की रही है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 3 अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक वह 9 पारियों में 12 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

अन्य सलामी बल्लेबाज कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन 

सैमसन की फॉर्म में गिरावट के बीच 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का तेजी से उभरना भी चर्चा का विषय है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर उनको पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली।

उन्होंने अपने शुरुआती 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं।

वहीं, भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विश्व कप के बाद 31.47 की औसत से 598 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हुए थे सैमसन 

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था।

इस दौरे पर सूर्यवंशी ने 2 अर्धशतक जड़े और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ अगली टी-20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला और सैमसन की टीम में वापसी हुई।

अब सूर्यवंशी के दावेदारी पेश करने के बीच सैमसन के लिए लगातार खराब प्रदर्शन से बचना जरूरी होगा।

ADVERTISEMENT