Page Loader
संजू सैमसन अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाए, 18 टी-20 मुकाबलों में लगाया है एक अर्धशतक
संजू सैमसन ने पहले टी-20 में बनाए 12 रन (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

संजू सैमसन अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाए, 18 टी-20 मुकाबलों में लगाया है एक अर्धशतक

Aug 04, 2023
12:05 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम को 4 रन से हरा दिया। मुकाबले में संजू सैमसन अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाए और 12 के स्कोर पर रन आउट हुए। संजू ने 19 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उस मुकाबले में उन्होंने 19 रन बनाए थे। अपने 8 साल के टी-20 करियर में उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। 28 जनवरी, 2022 को आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 77 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

टी-20 में संजू का प्रदर्शन

संजू ने 18 टी-20 की 17 पारियों में 19.56 की औसत और 132.06 की स्ट्राइक रेट से 313 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 टी-20 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ। 29 जुलाई, 2021 को श्रीलंका के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल सके थे। संजू ने 13 वनडे की 12 पारियों में 55.71 की औसत और 104 की स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं। 242 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 28.52 की औसत से 5,991 रन जड़े हैं।